द लोकतंत्र: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद से ही दीपिका और रणवीर सिंह अपनी बच्ची को पब्लिक लाइफ से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। कपल अब तक बेटी का चेहरा मीडिया या सोशल मीडिया पर सामने नहीं लाया है। हालांकि, हाल ही में एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें दुआ का चेहरा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में दीपिका अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि कोई उनकी बेटी का वीडियो बना रहा है, वह असहज हो गईं और सामने वाले को रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। इसके बावजूद वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया और तेजी से फैल गया। वीडियो में दुआ को साफ तौर पर देखा जा सकता है। फैंस का कहना है कि दुआ बिल्कुल रणवीर सिंह की कार्बन कॉपी लगती हैं।
फैंस का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराज़गी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आज दुआ का चेहरा पहली बार देखा, लेकिन यह गलत है। किसी भी बच्चे की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। पैपराजी को पैरेंट्स की परमिशन के बिना ऐसा नहीं करना चाहिए।”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “पहले विराट और अनुष्का के बच्चों के साथ यही हुआ, अब दीपिका और रणवीर की बेटी के साथ। क्या आपके पास एथिक्स नहीं है? दीपिका बिल्कुल असहज नजर आ रही थीं।”
प्राइवेसी को लेकर बहस
इस घटना के बाद एक बार फिर सेलेब्रिटीज़ के बच्चों की प्राइवेसी पर बहस छिड़ गई है। इससे पहले भी अनुष्का शर्मा–विराट कोहली और आलिया भट्ट–रणबीर कपूर ने मीडिया से अपील की थी कि उनके बच्चों की तस्वीरें या वीडियो बिना इजाज़त के शेयर न करें। अब दीपिका और रणवीर के मामले ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है।
बॉलीवुड सेलेब्रिटी होने के बावजूद दीपिका और रणवीर अपनी बेटी को पब्लिसिटी से दूर रखना चाहते हैं। फैंस का मानना है कि पैरेंट्स के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि बच्चों की प्राइवेसी और सेलिब्रिटी कल्चर के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।