Advertisement Carousel
Page 3

Deepika Padukone Rejected Salman Khan Films: दीपिका पादुकोण ने ठुकराईं सलमान की 4 सुपरहिट फिल्में, कभी नहीं बनी जोड़ी

the loktantra


द लोकतंत्र: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने 18 साल के करियर में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि आज तक उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ किसी फिल्म में नहीं बनी।

दरअसल, ऐसा नहीं है कि दीपिका को सलमान के साथ कभी काम करने का मौका नहीं मिला। उन्हें सलमान की कई बड़ी फिल्मों का ऑफर मिला था, लेकिन दीपिका ने एक-एक करके ये प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट कर दिए।

दीपिका ने ठुकराईं सलमान की ये फिल्में

जय हो (2014) – सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए दीपिका पहली पसंद थीं। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में डेज़ी शाह को ये रोल मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

किक (2014) – सलमान की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक किक में भी दीपिका को लीड रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट किया और आखिरकार जैकलीन फर्नांडीस को ये फिल्म मिली।

प्रेम रतन धन पायो (2015) – सूरज बड़जात्या की इस फैमिली ड्रामा फिल्म को दीपिका ने मना कर दिया। बाद में सोनम कपूर ने सलमान के अपोजिट काम किया और फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया।

सुल्तान (2016) – अली अब्बास ज़फर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी दीपिका पहली पसंद थीं। लेकिन रोल उन्होंने रिजेक्ट कर दिया और अनुष्का शर्मा को यह फिल्म मिली। सुल्तान ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया।

कैमियो में दिखी थीं दीपिका

हालांकि बड़े पर्दे पर सलमान और दीपिका की जोड़ी पूरी फिल्म में नहीं बनी, लेकिन 2009 में आई फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में दीपिका एक छोटे कैमियो रोल में नज़र आई थीं। इस फिल्म में करीना कपूर लीड एक्ट्रेस थीं।

क्या भविष्य में बनेगी सलमान-दीपिका की जोड़ी?

फैंस लंबे समय से सलमान खान और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में मेकर्स उन्हें साथ लाते हैं या नहीं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक