Advertisement Carousel
Page 3

Jolly LLB 3 Box Office Collection: ‘गोल्ड’ को पछाड़ अब ‘सिकंदर’ को टक्कर दे रही अक्षय- अरशद की जोड़ी

the loktantra

द लोकतंत्र : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। शानदार कोर्टरूम ड्रामा और तगड़ी परफॉर्मेंस के दम पर मूवी ने 20 दिन पूरे करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन (रात 9 बजे तक) तक ₹22 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन ₹109.62 करोड़ तक पहुंच चुका है।

‘जॉली एलएलबी 3’ के 20 दिनों का कलेक्शन:

दिन कलेक्शन
दिन 1 ₹12.5 करोड़
दिन 2 ₹20 करोड़
दिन 3 ₹21 करोड़
दिन 4 ₹5.5 करोड़
दिन 5 ₹6.5 करोड़
दिन 6 ₹4.5 करोड़
दिन 7 ₹4 करोड़
दिन 8 ₹3.75 करोड़
दिन 9 ₹6.5 करोड़
दिन 10 ₹6.25 करोड़
दिन 11 ₹2.75 करोड़
दिन 12 ₹3.75 करोड़
दिन 13 ₹4 करोड़
दिन 14 ₹2 करोड़
दिन 15 ₹1.15 करोड़
दिन 16 ₹1.75 करोड़
दिन 17 ₹2.15 करोड़
दिन 18 ₹0.60 करोड़
दिन 19 ₹0.75 करोड़
दिन 20 ₹0.22 करोड़
कुल ₹109.62 करोड़

‘गोल्ड’ को पछाड़ अब ‘सिकंदर’ पर नजर

फिल्म ने अब अक्षय कुमार की ही 2018 की स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘गोल्ड’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹109.58 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह ‘जॉली एलएलबी 3’ अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ (₹110.36 करोड़) को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है।

फैंस की दीवानगी बरकरार

‘जॉली एलएलबी 3’ का स्ट्रॉन्ग कंटेंट और अक्षय- अरशद की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को लगातार थिएटर तक खींच रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड तक फिल्म ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ सकती है और ₹115 करोड़ क्लब में पहुंच सकती है।

इस परफॉर्मेंस के साथ, अक्षय कुमार एक बार फिर साबित कर चुके हैं कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को दर्शक हमेशा पसंद करते हैं। वहीं, अरशद वारसी का कोर्टरूम ह्यूमर फिल्म में एक अलग ही रंग भरता है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक