Advertisement Carousel
Page 3

Namrata Shirodkar Birthday: मिस इंडिया से महेश बाबू की पत्नी बनने तक, ऐसी रही नम्रता शिरोडकर की लाइफ

The loktnatra

द लोकतंत्र : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम रहीं नम्रता शिरोडकर आज (22 जनवरी) अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में अपनी सादगी और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली नम्रता भले ही आज फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया और फैंस की यादों में आज भी छाई रहती हैं। ‘वास्तव’ जैसी यादगार फिल्म देने वाली नम्रता की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

5 साल की उम्र में शुरू किया सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि नम्रता शिरोडकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र में की थी। साल 1977 में आई फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया था। मुंबई के एक फिल्मी परिवार में जन्मीं नम्रता की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी अपने जमाने की मशहूर हीरोइन रही हैं।

जब बनीं ‘मिस इंडिया’

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस का जादू ऐसा चला कि साल 1993 में उन्होंने ‘मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 6 में जगह बनाई।

सलमान खान के साथ डेब्यू और ‘वास्तव’ से पहचान

नम्रता ने साल 1998 में फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे। हालांकि, नम्रता को असली पहचान संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वास्तव’ से मिली। इस फिल्म में उनकी गंभीर एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने ‘कच्चे धागे’, ‘पुकार’ और ‘मसीहा’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया।

महेश बाबू के साथ अनोखी लव स्टोरी

नम्रता की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्न साल 2000 में आया, जब उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ साइन की। इस फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू नम्रता से उम्र में 3 साल छोटे थे, लेकिन प्यार में उम्र कहां आड़े आती है! 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2005 में शादी कर ली।

अब कैसी है जिंदगी?

शादी के बाद नम्रता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपनी फैमिली पर फोकस करने लगीं। आज वह दो बच्चों— बेटा गौतम और बेटी सितारा की मां हैं। नम्रता अक्सर अपने परिवार और पति महेश बाबू के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह न केवल एक बेहतरीन पत्नी हैं, बल्कि महेश बाबू के बिजनेस और ब्रांड्स को मैनेज करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

नम्रता शिरोडकर ने अपने छोटे से करियर में ही वह मुकाम हासिल किया जो कई लोगों के लिए सपना होता है। आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक