Advertisement Carousel
Page 3

Pawan Singh Jyoti Singh Controversy: पत्नी ज्योति ने पवन सिंह को खुली चुनौती दी, कहा- सच जनता के सामने आए

the loktantra

द लोकतंत्र : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। पवन सिंह के हालिया बयान के बाद ज्योति सिंह ने फिर से पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पवन सिंह को खुली चुनौती दी है कि वे जनता के सामने सच बताएं।

ज्योति सिंह ने दी खुली चुनौती

पवन सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ज्योति सिंह से उनकी डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्योति ने लिखा, “आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ, यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है। हम सही हों या आप सही हों, कल हम मीडिया के सामने बैठते हैं।”

ज्योति ने कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने लिखा कि वे सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखतीं। साथ ही उन्होंने पवन सिंह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके फ्लैट में आने और वहां से जाने की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।

पवन सिंह का जवाब

पवन सिंह ने अपने बयान में कहा कि वे जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्होंने हमेशा पारदर्शिता रखी है। उनके अनुसार, ज्योति सिंह रविवार को उनके लखनऊ स्थित फ्लैट पर आईं, जहां उन्होंने ससम्मान उनका स्वागत किया और बातचीत भी हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की मौजूदगी सिर्फ सुरक्षा कारणों से थी, ताकि कोई अनहोनी न हो।

विवाद की पृष्ठभूमि

पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। दोनों के बीच पारिवारिक मतभेद कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। हाल ही में ज्योति सिंह लखनऊ में पवन सिंह से मिलने पहुंची थीं, जहां विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया था। इस दौरान ज्योति ने इंस्टाग्राम लाइव आकर कई गंभीर आरोप लगाए।

अब क्या होगा आगे

ज्योति सिंह की इस चुनौती के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या पवन सिंह सार्वजनिक रूप से उनके सवालों का जवाब देंगे या नहीं। फिलहाल, यह विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक