Advertisement Carousel
Page 3

Priya Marathe Death: टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान

the loktantra

द लोकतंत्र: टीवी और मराठी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हालांकि बीच में उनकी तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन हाल के दिनों में कैंसर फिर से फैलने लगा और शरीर ने दवाइयों का असर लेना बंद कर दिया। शनिवार को प्रिया ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

टीवी से लेकर मराठी इंडस्ट्री तक बड़ा नाम

प्रिया मराठे टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस थीं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ज़ी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इस शो में उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब नोटिस किया। इसके अलावा उन्होंने Char Divas Sasuche, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, सावधान इंडिया, महाराणा प्रताप, भागे रे मन, साथ निभाना साथिया जैसे कई शोज किए।

फिल्मों और वेब शोज में भी दिखीं

टीवी के अलावा प्रिया ने फिल्मों और वेब शोज में भी काम किया। 2008 में वह फिल्म हमने जीना सीख लिया में नजर आईं। वहीं 2017 में उन्होंने मराठी फिल्म Ti Ani Itar में भी अभिनय किया। साल 2023 में उन्हें आखिरी बार टीवी शो Tuzach Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था।

पर्सनल लाइफ

प्रिया मराठे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉपुलर एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी। दोनों इंडस्ट्री में एक पावर कपल माने जाते थे। सोशल मीडिया पर भी प्रिया काफी एक्टिव रहती थीं और उनके 6 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 11 अगस्त 2024 को आई थी।

फैन्स और इंडस्ट्री में शोक

प्रिया के अचानक निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री और उनके फैन्स को झकझोर दिया। सह-कलाकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें याद करते हुए शोक व्यक्त किया है। फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक