Advertisement Carousel
Page 3

Rajvir Jawanda Accident: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल में हादसा, हालत गंभीर

the loktantra

द लोकतंत्र : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी से शिमला की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक आवारा पशु उनके वाहन से टकरा गया। इस घटना के कारण उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजवीर को तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हिमाचल पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद ही हादसे के सही कारण सामने आएंगे।

अस्पताल पहुंचे कलाकार और फैंस

हादसे की सूचना मिलते ही पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार और उनके फैंस मोहाली के अस्पताल में पहुंच गए। अभी तक गायक कुलविंदर बिल्ला और सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अस्पताल पहुंच चुके हैं। राजवीर के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, राजवीर के परिवार ने भी सभी से शांति बनाए रखने और धैर्य रखने की अपील की है।

राजवीर जवंदा का फिल्मी और म्यूजिक करियर

राजवीर जवंदा पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:

“आजकल पागल लोग मिलते नहीं, दुनिया बड़ी समझदार है”

“मैंने तुम्हें सुंदर कंगन बनाने को दिए हैं, उन पर तुम्हारा नाम लिख देना”

इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अपना नाम बनाया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:

Mindo Taseeldarni

Subedar Joginder Singh (मल्टी स्टारर)

राजवीर ने अपने अभिनय और गायन से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। उनके फैंस उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की कामना कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में हुए इस हादसे ने पंजाबी इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया है। फिलहाल राजवीर जवंदा का इलाज जारी है और उनके स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल द्वारा जानकारी साझा की जा रही है। इंडस्ट्री के कई कलाकार और फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक