Advertisement Carousel
Page 3

राम चरण का जलवा! पेड्डी के गाने चिकिरी चिकिरी ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पार

The loktnatra

द लोकतंत्र : ग्लोबल स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ (PEDDI) इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी है, लेकिन इसके गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ (Chikiri Chikiri) ने तो जैसे सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ताज़ा अपडेट यह है कि इस एनर्जेटिक गाने ने यूट्यूब पर पांच भाषाओं में 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

रिलीज के बाद से ही बना ‘चार्टबस्टर’

‘चिकिरी चिकिरी’ गाना पिछले साल नवंबर में रिलीज हुआ था और आते ही यह म्यूजिक चार्ट्स पर टॉप पर काबिज हो गया था। रिलीज के पहले 24 घंटों में ही इसने 46 मिलियन व्यूज बटोर कर साल के सबसे बड़े हिट्स में अपनी जगह बना ली थी। अब 200 मिलियन व्यूज और 20 लाख (2 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स के साथ इसकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है।

ए. आर. रहमान का म्यूजिक और राम चरण का स्वैग

इस गाने की सफलता के पीछे म्यूजिक लेजेंड ए. आर. रहमान का जादू है। मोहित चौहान की सुरीली आवाज और राम चरण के सिग्नेचर डांस स्टेप्स ने इसे इंटरनेशनल लेवल पर हिट बना दिया है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि जापान और यूएई जैसे देशों में भी फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक इस गाने पर 3 लाख से ज्यादा रील्स और यूट्यूब पर करीब 9 लाख शॉर्ट्स बन चुके हैं।

मेकर्स ने मनाया जीत का जश्न

फिल्म के मेकर्स ने इस बड़ी उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी इस गाने को 6 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। ‘पेड्डी’ को 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जो 27 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक