Advertisement Carousel
Page 3

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दहाड़: 10वें दिन ₹58.20 करोड़ कमाकर बनाया Second Sunday का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ₹300 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री

The loktnatra

द लोकतंत्र : रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर साल 2025 में सबसे तेजी से ₹300 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

10वें दिन की जबरदस्त कमाई का रिकार्ड

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने अपने 10वें दिन ₹58.20 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय कमाई की है। यह आंकड़ा तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ के ₹54 करोड़ रुपये के सेकंड संडे कलेक्शन को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे रविवार की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है।

  • दूसरे वीकेंड की कुल कमाई: फिल्म का दूसरा वीकेंड कलेक्शन ₹146.60 करोड़ रुपये रहा है, जो ‘छावा’ (₹140.72 करोड़) को पछाड़कर साल 2025 का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड बन गया है।
  • कुल घरेलू कलेक्शन: कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते की कमाई ₹218 करोड़ और दूसरे वीकेंड की कमाई ₹146.50 करोड़ के साथ, 10 दिनों के बाद ‘धुरंधर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन ₹364.60 करोड़ रुपये हो गया है।

बजट और मुनाफे का विश्लेषण

‘धुरंधर’ एक व्यावसायिक सफलता बनकर उभरी है। ₹225 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने अब तक 62% का शानदार मुनाफा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ की पॉजिटिव रेटिंग प्राप्त कर ली है।

10वें दिन बनाए गए 6 नए रिकॉर्ड

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार प्रदर्शन के चलते ‘धुरंधर’ ने दूसरे रविवार को निम्नलिखित 6 नए रिकॉर्ड कायम किए हैं:

  • रणवीर सिंह की हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन वाली फिल्म (₹58.20 करोड़) बनी।
  • हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी (पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ा)।
  • साल 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन (₹146.60 करोड़) का रिकॉर्ड बनाया (छावा का रिकॉर्ड तोड़ा)।
  • हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
  • ‘धुरंधर’ अब ‘सैयारा’ (₹337.69 करोड़) को पछाड़कर 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
  • ‘कबीर सिंह’ (₹278.24 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए, यह भारतीय सिनेमा में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट (A-rated) फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर’ का यह शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने दर्शकों के बीच एक मजबूत पकड़ बना ली है और फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक