Advertisement Carousel
Page 3

Bollywood में एंट्री से पहले Riddhima Kapoor का फराह खान संग डांस वीडियो हुआ वायरल

the loktantra

द लोकतंत्र: बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद रिद्धिमा ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें वे मशहूर फिल्ममेकर फराह खान और उनके कुक दिलीप के साथ नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा के घर पहुंचीं फराह खान और कुक दिलीप

फराह खान अपने नए कुकिंग व्लॉग की शूटिंग के लिए रिद्धिमा कपूर के दिल्ली वाले घर पहुंचीं। रिद्धिमा का आलीशान घर अपने खूबसूरत इंटीरियर और मॉडर्न डिजाइन के लिए चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फराह और उनके कुक दिलीप गेट पर पहुंचते हैं, रिद्धिमा उन्हें डांस करते हुए रिसीव करती हैं और माला पहनाकर ग्रैंड वेलकम करती हैं।

रिद्धिमा ने फराह के साथ-साथ उनके कुक दिलीप को भी पूरे सम्मान से गले लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है।

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस रिद्धिमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऋषि जी और नीतू जी ने रिद्धिमा को बेहतरीन संस्कार दिए हैं। उन्होंने दिलीप अंकल का भी सम्मान किया, यह देखकर दिल खुश हो गया।” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “रिद्धिमा दीदी का इतना प्यारा वेलकम देखकर बहुत अच्छा लगा।”

डेब्यू फिल्म में कपिल शर्मा के साथ

रिद्धिमा कपूर, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी हैं। उनके भाई रणबीर कपूर पहले से ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अब रिद्धिमा भी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही कपिल शर्मा और नीतू कपूर के साथ एक आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रिद्धिमा का रोल दमदार और ग्लैमरस होगा। उनके फैंस बेसब्री से उनके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर का ये अंदाज बता रहा है कि वह न सिर्फ संस्कारी और जमीन से जुड़ी हैं, बल्कि अपने नए करियर को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। फराह खान के व्लॉग के इस वीडियो ने उनके डेब्यू को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिद्धिमा अपने पहले ही प्रोजेक्ट से दर्शकों का दिल कैसे जीतती हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक