द लोकतंत्र : बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो न केवल फिल्मों के, बल्कि आलीशान और शानदार जिंदगी के भी किंग हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ (Net Worth) 12490 करोड़ रुपये (लगभग $1.5 बिलियन) तक पहुंच गई है। इतनी विशाल संपत्ति के साथ, शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक बनाती है।
शाहरुख के पास ऐसी कई कीमती और लग्जरी चीजें हैं, जो उन्हें इतने करोड़ का मालिक बना देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान के पास क्या सबसे कीमती चीजें हैं, जो उनकी कुल नेटवर्थ में बड़ा योगदान देती हैं।
1. प्रोडक्शन हाउस: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment)
शाहरुख खान की सबसे ज्यादा और स्थायी कमाई का एक बड़ा स्रोत उनका प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ है।
स्थापना: इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत उन्होंने साल 2002 में की थी।
वैल्यू: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की वैल्यू 500 करोड़ रुपये है। यह प्रोडक्शन हाउस लगातार हिट फिल्में देने के साथ-साथ वीएफएक्स (VFX) और पोस्ट-प्रोडक्शन सेवाओं के जरिए भी बड़ी कमाई करता है।
हिट फिल्में: इस प्रोडक्शन हाउस के तले ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बन चुकी हैं।
2. आलीशान बंगला: ‘मन्नत’ (Mannat)
मुंबई जाने वाले किसी भी व्यक्ति का सपना होता है कि वो शाहरुख खान के सी-फेसिंग मैंशन ‘मन्नत’ को देखने के लिए जरूर जाए। यह न केवल एक घर है, बल्कि मुंबई का एक लैंडमार्क भी है।
विशेषता: यह एक 6 स्टोरी, सी-फेसिंग मैंशन है, जो शाहरुख खान के किंग लाइफस्टाइल को दिखाता है।
कीमत: फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये है।
3. आईपीएल टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
शाहरुख खान की अगर प्रोडक्शन हाउस के बाद किसी चीज से सबसे ज्यादा कमाई होती है, तो वो है उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR)।
ट्रॉफी: उनकी आईपीएल टीम तीन बार (2012, 2014) ट्रॉफी जीत चुकी है।
मालिकाना हक: कोलकाता नाइट राइडर्स के शाहरुख अकेले मालिक नहीं हैं। उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला के भी टीम में शेयर्स हैं, लेकिन मुख्य स्वामित्व शाहरुख के पास ही है। यह टीम ब्रांड एंडोर्समेंट और लीग रेवेन्यू से सालाना करोड़ों कमाती है।
4. प्राइवेट जेट (Private Jet)
शाहरुख खान के पास अपना निजी प्राइवेट जेट भी है, जिसका उपयोग वह अक्सर शूटिंग, इवेंट्स और परिवार के साथ यात्रा के लिए करते हैं।
कीमत: उनके प्राइवेट जेट की कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। यह शाहरुख खान के पास मौजूद सबसे लग्जीरियस चीजों में से एक है, जो उनकी नेटवर्थ में इजाफा करती है।
5. अलीबाग में वेकेशन होम (Alibaug Beach Villa)
शाहरुख खान के वेकेशन होम की बात हो रही है, तो उनके अलीबाग वाले शानदार बंगले को कोई कैसे भूल सकता है।
विशेषता: उनके इस घर में बीच व्यू, लैविश इंटीरियर और एक विशाल वुडन डैक है, जो इसे और खूबसूरत बनाते हैं। शाहरुख खान अक्सर वेकेशन के लिए अपने इस अलीबाग वाले घर जाते रहते हैं, जो मुंबई की भीड़भाड़ से दूर एक निजी और शांत ठिकाना है।

