Advertisement Carousel
Page 3

Shraddha Kapoor: जब श्रद्धा को फिल्म में लेने पर डायरेक्टर को मिली थीं गालियां; हसीना पारकर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

The loktnatra

द लोकतंत्र : बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर आज इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ‘आशिकी 2’ से रातों-रात स्टार बनीं श्रद्धा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब श्रद्धा को एक फिल्म में साइन करने की वजह से डायरेक्टर को लोगों की गालियां और नफरत झेलनी पड़ी थी?

यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है। यह पूरा मामला साल 2017 में आई फिल्म ‘हसीना पारकर’ से जुड़ा है।

क्यों गालियां सुननी पड़ी थीं अपूर्व लाखिया को?

अपूर्व लाखिया ने बताया कि जब उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने मुख्य भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर को चुना। उस वक्त श्रद्धा की इमेज एक ‘बबली’ और रोमांटिक लड़की की थी।

अपूर्व लाखिया के मुताबिक, “जब मैंने उन्हें (श्रद्धा) कास्ट किया तो सभी ने मुझे गालियां दीं। लोगों को लगा कि एक नाजुक सी दिखने वाली एक्ट्रेस हसीना पारकर जैसा दमदार और डरावना किरदार कैसे निभा पाएगी।” हालांकि, अपूर्व अपने फैसले पर अडिग रहे।

एक लुक ने बदल दी सबकी राय

डायरेक्टर ने आगे बताया कि जैसे ही फिल्म से श्रद्धा कपूर का ‘फर्स्ट लुक’ रिलीज हुआ, शोर मचाने वाले लोग शांत हो गए। भारी मेकअप, चेहरे पर गंभीरता और बढ़े हुए वजन के साथ जब श्रद्धा पर्दे पर आईं, तो वही लोग जो गालियां दे रहे थे, उन्हें ‘जीनियस’ कहने लगे। फिल्म में श्रद्धा ने एक जवान लड़की से लेकर एक उम्रदराज महिला तक का सफर बेहद संजीदगी से निभाया था।

दाऊद नहीं, बहन पर बनाई फिल्म

अपूर्व ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें पहले दाऊद इब्राहिम पर फिल्म बनाने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि दाऊद पर पहले ही काफी कुछ बन चुका था। वे कुछ नया और अनकहा दिखाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हसीना पारकर की जिंदगी को चुना। फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने खुद हसीना पारकर से मुलाकात भी की थी।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल

भले ही श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को आलोचकों ने सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। ‘हसीना पारकर’ 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत का आधा हिस्सा भी वसूल नहीं पाई थी और फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, आज भी श्रद्धा के करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस की बात होती है, तो ‘हसीना पारकर’ का नाम जरूर लिया जाता है।

श्रद्धा कपूर ने बार-बार साबित किया है कि वे सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण किरदार भी बखूबी निभा सकती हैं। अपूर्व लाखिया का यह खुलासा दिखाता है कि कभी-कभी रिस्क लेना कलाकार की नई पहचान बना देता है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक