Advertisement Carousel
Page 3

Sumona Chakravarti Mumbai Incident: कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती ने बताई मुंबई में डरावनी घटना

the loktantra

द लोकतंत्र: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) के साथ हाल ही में ऐसा वाकया हुआ जिसने फैंस को हैरान कर दिया। ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं सुमोना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मुंबई में उनकी गाड़ी को अचानक प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। ये घटना न केवल एक बार बल्कि महज 5 मिनट में दो बार हुई।

सुमोना ने लिखा कि वो मुंबई के कोलाबा से फोर्ट की ओर जा रही थीं, तभी अचानक उनकी गाड़ी के आसपास प्रदर्शनकारी जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना ने उन्हें हिला दिया और पहली बार उन्हें मुंबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में असुरक्षित महसूस हुआ।

सुमोना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अनुभव

सुमोना ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुंबई का मेरा सफर हमेशा खास रहा है। खासकर साउथ मुंबई में मैं खुद को हमेशा सुरक्षित महसूस करती रही हूँ। लेकिन आज दिन-दहाड़े गाड़ी में बैठे-बैठे पहली बार डर लगा। बिल्कुल कमजोर और असहाय महसूस हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि शुक्र है, उनके साथ गाड़ी में उनका एक दोस्त मौजूद था। अगर वो अकेली होतीं, तो शायद स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

वीडियो बनाने से भी डर गईं एक्ट्रेस

सुमोना ने बताया कि वो चाहकर भी इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर पाईं क्योंकि डर था कि कहीं प्रदर्शनकारी और ज्यादा भड़क न जाएं। उन्होंने लिखा कि एक टैक्स पे करने वाली नागरिक और एक महिला होने के नाते वो शहर और सिस्टम से बेहतर सुरक्षा की उम्मीद करती हैं।

फैंस हुए परेशान, उठे सुरक्षा पर सवाल

सुमोना की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से बेहतर सुरक्षा इंतज़ाम की मांग करने लगे। कई लोगों ने लिखा कि अगर साउथ मुंबई में ऐसी स्थिति है तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।

करियर की बात करें तो…

सुमोना चक्रवर्ती हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नज़र आई थीं। हालांकि शो में उनका सफर छोटा रहा, लेकिन फैंस अब उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक