Advertisement Carousel
Page 3

यो यो हनी सिंह की वापसी! शहनाज़ संग ‘इक कुड़ी’ से लौटे म्यूजिक के अखाड़े में

द लोकतंत्र: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले यो यो हनी सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप के दिनों को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया।

मैरून सूट में स्टाइलिश अंदाज में सोफे पर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं। ये दोनों अलग चीजें हैं। यह मत भूलो कि मैं माफिया मुंडीर का फाउंडर हूं।”

क्या था माफिया मुंडीर?
माफिया मुंडीर वह म्यूजिक प्लेटफॉर्म था जिसे हनी सिंह ने बनाया था, जहां उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बिना किसी कानूनी बंधन के गाने रिलीज़ करने का मौका मिलता था। इस ग्रुप ने रफ्तार, इक्का, लिटिल गोलू, अल्फाज, मनी औजला, जे स्टार, लियो ग्रेवाल और निंजा जैसे कलाकारों को मंच दिया।

इस ग्रुप का नाम हनी सिंह और उनके गुरु राज ब्रार ने मिलकर रखा था। राज ब्रार ने ही हनी सिंह को गीत लेखन की शिक्षा दी थी। माफिया मुंडीर ने न सिर्फ देसी हिप-हॉप को एक नया मुकाम दिया, बल्कि कई यंग टैलेंट्स को भी पहचान दिलाई।

वर्कफ्रंट: ‘इक कुड़ी’ में शहनाज गिल के साथ हनी सिंह
हनी सिंह इन दिनों पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक प्रोमोशनल सॉन्ग में अपनी आवाज़ दे रहे हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने शूटिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। पहली तस्वीर में वह और हनी सिंह बेंच पर बैठकर हंसते नजर आ रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में शहनाज कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

शहनाज ने बताया कि हनी सिंह का सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल देसी है। वहीं हनी सिंह ने भी उनके साथ की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘इक कुड़ी’ के प्रोमो गाने को गाया है।

यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसका निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है और इसे शहनाज गिल ने कौशल जोशी और सरोन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक

This will close in 0 seconds