Advertisement Carousel
Politics

Amit Shah Slams Rahul Gandhi: पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर गृहमंत्री का पलटवार, बोले- जितना गाली दोगे कमल उतना खिलेगा

the loktantra

द लोकतंत्र: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को गुवाहाटी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर घृणा की राजनीति की शुरुआत की है। शाह ने इसे भारतीय राजनीति के लिए खतरनाक बताते हुए कड़ी निंदा की।

राहुल गांधी की भाषा पर नाराजगी

गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, “इस मंच से राहुल गांधी ने जिस तरह से घृणा के निम्न स्तर की शुरुआत की है और पीएम मोदी की मां को लेकर जिस तरह की बातें कही हैं, उसकी मैं हृदय से निंदा करता हूं। यह घृणा की राजनीति राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन को गर्त में ले जाएगी।”

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की भाषा से जनादेश मिल सकता है? शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस बार-बार हार का सामना कर रही है लेकिन अब भी उन्हें सबक नहीं मिला है।

“जितना गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा”

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने के मुद्दे पर भड़के अमित शाह ने विपक्ष पर सीधा वार करते हुए कहा, “आप जितना ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहेंगे, उतना ज्यादा कमल ऊंचा खिलेगा।” उन्होंने कहा कि राजनीति में अगर प्रदूषित भाषा का इस्तेमाल होगा तो देश कैसे सुरक्षित रह पाएगा।

शाह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वालों को देश से माफी मांगनी चाहिए और भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

पूर्वोत्तर के विकास पर बोले शाह

असम दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने गुवाहाटी में राजभवन की नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र इकाई का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल को पूर्वोत्तर और असम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि आज असम तेजी से विकास कर रहा है और यह प्रगति आगे भी जारी रहेगी। शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने अंग्रेजों के बनाए कई पुराने कानूनों को खत्म कर दिया है और अब हर व्यक्ति को सम्मान मिल रहा है। देश की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने बड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।”

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश

गुवाहाटी दौरे पर अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके बयानों से साफ है कि बीजेपी 2025-26 के राजनीतिक परिदृश्य में राहुल गांधी और विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने वाली है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर