Advertisement Carousel
Politics

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: Upendra Kushwaha की सीट खाली, आरएलएम ने दोबारा नामांकन का दावा ठोका

Bihar Rajya Sabha Elections 2026: Upendra Kushwaha's seat vacated, RLM files re-nomination claim

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें जल्द खाली होने जा रही हैं, जिनमें Upendra Kushwaha की सीट भी शामिल है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। उन्हें पहले भारतीय जनता पार्टी के कोटे से राज्यसभा भेजा गया था। अब सियासी हलकों में यह चर्चा तेज है कि क्या बीजेपी एक बार फिर उन्हें अपना समर्थन देगी या नई रणनीति अपनाएगी।

इस मुद्दे पर आरएलएम की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। पार्टी के प्रवक्ता राम पुकार सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे के दौरान पहले ही यह तय हो चुका था कि उनकी पार्टी को एक राज्यसभा और एक विधान परिषद सीट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी समझौते के आधार पर उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा राज्यसभा भेजना उनका “हक” है।

राम पुकार सिंह के अनुसार, 2025 के विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच यह सहमति बनी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर आरएलएम कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसका परिणाम रहा कि एनडीए को 202 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में पार्टी अपने योगदान के आधार पर राज्यसभा सीट की मांग कर रही है।

एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन, अन्य सहयोगी दल भी सक्रिय

आरएलएम का कहना है कि वह एनडीए का अहम घटक दल है। बिहार में एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, हम, आरएलएम और एलजेपी (रामविलास) शामिल हैं। ऐसे में राज्यसभा की सीटों को लेकर सहयोगी दलों के बीच स्वाभाविक रूप से चर्चा और मंथन जारी है।

जब यह सवाल उठाया गया कि अन्य सहयोगी दल जैसे जीतन राम मांझी की पार्टी या चिराग पासवान की पार्टी भी सीट की मांग कर सकते हैं, तो राम पुकार सिंह ने कहा कि हर दल अपनी राजनीतिक ताकत के आधार पर दावा करता है। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि बीजेपी के साथ जो पूर्व सहमति बनी थी, उस पर उनकी पार्टी अडिग है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर होगा। गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए राज्यसभा सीटों का बंटवारा एनडीए के भीतर शक्ति संतुलन का संकेत देगा। उपेंद्र कुशवाहा की पुनर्नियुक्ति या किसी नए चेहरे को मौका देना, दोनों ही स्थितियां आने वाले समय की राजनीति को प्रभावित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम Narendra Modi ने यूपी में HCL-Foxconn चिप प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर