Advertisement Carousel
Politics

दरवाजा मत खोलिए, वरना ये आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे – गिरिराज सिंह

Don't open the door, otherwise they will tear your kurta too - Giriraj Singh

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है। इस बीच टिकट वितरण को लेकर आरजेडी में विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन में टिकट खरीद-बिक्री को लेकर नेता एक-दूसरे का सिर फुटव्वल कर रहे हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से अपील की, दरवाजा मत खोलिए, वरना ये आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे।

खेत खाए गदहा और मार खाए जोलहा

गिरिराज सिंह ने कहा, गांव की कहावत है – खेत खाए गदहा और मार खाए जोलहा। संजय यादव और तेजस्वी यादव पर आरोप लग रहे हैं। बाहर का आक्रोश ऐसा दिख रहा है कि समझ में नहीं आता कि लालू जी अगर गेट खोल देंगे तो क्या होगा। मैं तो मना करूंगा कि लालू जी गेट मत खोलिए।

टिकट विवाद का नया नजारा तब सामने आया, जब आरजेडी नेता मदन शाह मधुबन विधानसभा सीट से टिकट की मांग लेकर पटना स्थित लालू प्रसाद यादव के सर्कुलर रोड आवास पहुंचे। वहाँ उन्होंने पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपने कुर्ते को मेन गेट के सामने फाड़कर जमीन पर लेटकर जोर-जोर से रोने लगे। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

तेजस्वी यादव घमंडी हैं और लोगों से नहीं मिलते

मदन शाह ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव घमंडी हैं और लोगों से नहीं मिलते। उन्होंने कहा, वे टिकट बांट रहे हैं। संजय यादव ये सब कर रहे हैं। मैं यहाँ मरने आया हूँ। लालू यादव मेरे गुरु हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे, लेकिन बीजेपी के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दे दिया गया।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह घटनाक्रम महागठबंधन के अंदरूनी विवादों और टिकट बंटवारे में असंतोष को उजागर करता है। गिरिराज सिंह का तंज और मदन शाह का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है और यह बिहार चुनाव की सियासत में नए मोड़ का संकेत देता है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर