Advertisement Carousel
Politics

PM मोदी का महागठबंधन पर सीधा वार, बोले- बिहार को कट्टा सरकार नहीं विकास चाहिए

PM Modi directly attacks the Grand Alliance, says Bihar needs development, not a gun-toting government

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले राज्य की सियासत गरमाती दिखाई दे रही है। शुक्रवार (7 नवंबर 2025) को औरंगाबाद में चुनावी रैली के दौरान PM मोदी ने विपक्षी महागठबंधन और खासकर आरजेडी-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भीड़ से खचाखच भरे मैदान में पीएम मोदी ने दावा किया कि महागठबंधन सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और बिहार को फिर से अराजकता की ओर धकेलने की तैयारी में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार को कट्टा और फिरौती के दौर में लौटने नहीं देना है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ये लोग पहले से ही घोषणा कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार आई तो कट्टा, दोनाली और फिरौती का दौर फिर शुरू होगा। बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए। बिहार को स्थिरता, सुरक्षा और विकास चाहिए, न कि जंगलराज। मोदी ने कहा कि एनडीए का विजन विकास और रोजगार पर आधारित है, जबकि विपक्ष अशांति और गुंडाराज को बढ़ावा देने वाला है।

तेजस्वी पर तंज: सीएम चेहरा गोली की ताकत से चुना गया

प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव और गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस को वे सीटें दी गई हैं जहां आरजेडी 35–40 साल में जीत नहीं पाई। INDIA गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को बंदूक की नोक पर तय किया गया है। बिहार के लोग वोट की ताकत से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार अब जंगलराज को वापस नहीं चाहता। युवा झूठे वादों के पीछे नहीं, ईमानदार नीयत और विकास मॉडल के साथ खड़ा है।

एनडीए के विकास मॉडल पर जोर

रैली के दौरान पीएम मोदी ने सरकार के कामों का विस्तृत ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए हर क्षेत्र की क्षमता के अनुरूप औद्योगिक विकास कर रहा है। कहीं फूड प्रोसेसिंग, कहीं मैन्युफैक्चरिंग, कहीं टेक्नोलॉजी और कहीं टूरिज्म हर क्षेत्र में योजनाएं बन रही हैं। बिहार की ताकत को पहचानकर उसी के अनुसार निवेश हो रहा है।

मोदी ने अपने भाषण में राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा, मोदी ने कहा था राम मंदिर बनेगा, और बन गया। कहा था 370 हटेगा, और हट गया। ऑपरेशन सिंदूर में आतंक के अड्डों को मिटा दिया गया। जो वादे किए, पूरे किए ये है हमारी नीयत और नीति।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर