Advertisement Carousel
Politics

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: मदुरै में पीएम मोदी का DMK पर तीखा हमला, NDA सरकार बनाने का दावा

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: PM Modi launches scathing attack on DMK in Madurai, claims to form NDA government

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : Tamil Nadu Assembly Elections 2026 प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मदुरै में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2026 विधानसभा चुनाव राज्य के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होंगे और AIADMK-बीजेपी गठबंधन के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दल फिर से सत्ता में लौटने के सपने देख रहे हैं, लेकिन जनता का मूड बदल चुका है। उनके मुताबिक, राज्य में बदलाव की लहर है और केवल NDA ही स्थिर और पारदर्शी शासन दे सकता है। उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार, वंशवाद और कुप्रबंधन के आरोप लगाए। प्रधानमंत्री ने मदुरै की स्वच्छता रैंकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि खराब कचरा प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था के कारण शहर राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते नगर प्रशासन को भी आलोचना का सामना करना पड़ा।

धार्मिक मुद्दों और सांस्कृतिक पहचान पर भी टिप्पणी

मदुरै दौरे के दौरान पीएम मोदी ने Arulmigu Subramania Swamy Temple में पूजा-अर्चना की। उन्होंने थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्वलन विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्य और भगवान मुरुगन के भक्तों की जीत होगी।

उन्होंने उस श्रद्धालु के परिवार से मुलाकात का जिक्र किया, जिसने कथित रूप से विवाद के दौरान आत्मदाह किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दिल भारी है और उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

4,400 करोड़ की परियोजनाएं और गठबंधन की रणनीति

प्रधानमंत्री ने 4,400 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2026 के चुनाव में AIADMK-बीजेपी गठबंधन DMK-कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देगा। साथ ही अभिनेता विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

इससे पहले पुडुचेरी दौरे में भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दल ने क्षेत्र के विकास में ‘स्पीड ब्रेकर’ का काम किया। तमिलनाडु की सियासत में पीएम मोदी की यह रैली चुनावी माहौल को और गर्म करने वाली मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Srinagar Protest Over Ali Khamenei Death! लाल चौक पर शिया समुदाय का प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाज़ी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर