Advertisement Carousel
Politics

भ्रष्टाचार के दो परिवार, जमानत पर पूरी पार्टी! बिहार में गरजे PM मोदी, महागठबंधन पर बोला तीखा प्रहार

Two corrupt families, an entire party on bail! Modi roars in Bihar, sharply attacking the Grand Alliance.

द लोकतंत्र/ पटना : बेगूसराय में आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों ‘भ्रष्टाचार के परिवार’ हैं, जिनके सदस्य आज जमानत पर बाहर हैं। मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक जनसभा नहीं, बल्कि बिहार के नए संकल्पों का मेला है। जनता फिर से सुशासन की सरकार चाहती है और एनडीए के प्रति यह स्नेह राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

राजद ने दो दशक से कोई चुनाव नहीं जीता

प्रधानमंत्री ने मंच से ही छठ व्रतियों को सूप भेंट किया और छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, छठी मैया का आशीर्वाद बिहार और देश पर यूं ही बना रहे। उन्होंने लोकगायिका शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि दी। राजद-कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि एक ओर एनडीए है जहां चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता हैं। वहीं दूसरी तरफ है ‘महालठबंधन’, जो “लाठी भांजने” में व्यस्त है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, इस महागठबंधन में अटक, लटक, झटक और पटक दल हैं।

मोदी ने राजद के अहंकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राजद ने दो दशक से कोई चुनाव नहीं जीता, फिर भी अपने अहंकार में अटका है। उन्होंने कहा कि राजद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को ‘झटका’ दिया, कांग्रेस को ‘पटक’ दिया, वीआईपी को ‘फटका’ दिया और लेफ्ट दलों को ‘लटका’ दिया है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपने पिता और दादा से पूछें कि लालू राज के दौर में बिहार कैसा था – हत्या, लूट, रंगदारी और धमकी का वो समय अब बीते जमाने की बात है। अब बिहार विकास के पथ पर है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर