द लोकतंत्र : इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और यह दिन शनिवार को पड़ रहा है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, जबकि धनतेरस का पर्व माता लक्ष्मी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ हो सकता है।
धनतेरस पर लोहा न खरीदें
लोहे या लोहे से बनी चीजें शनिदेव से जुड़ी मानी जाती हैं। धनतेरस का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए इस दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
कांच, स्टील और प्लास्टिक की वस्तुएं न खरीदें
कांच का संबंध राहु से माना जाता है। धनतेरस पर कांच के बर्तन या अन्य स्टील और प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ प्रभाव डाल सकता है।
तेल और काली उड़द की दाल से बचें
धनतेरस पर सरसों का तेल खरीदना नकारात्मक माना जाता है क्योंकि इसे शनिदेव का प्रतीक माना गया है। साथ ही, काली उड़द की दाल भी नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति कर्ज या अन्य आर्थिक परेशानियों का शिकार हो सकता है।
काले रंग और नुकीली वस्तुएं न खरीदें
धनतेरस पर काले जूते, काली स्याही या किसी भी काले रंग की चीजें खरीदना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि ये असफलता और अपयश को आकर्षित कर सकती हैं। इसके अलावा, धारधार और नुकीली चीजें जैसे कैंची या चाकू भी खरीदने से बचें, क्योंकि ये रिश्तों में तनाव या नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं।
धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय धार्मिक मान्यताओं और शुभ-अशुभ संकेतों का ध्यान रखना चाहिए। इस साल शनिवार पड़ने के कारण कुछ चीजों से बचना और शुभ वस्तुओं का चुनाव करना और भी महत्वपूर्ण है। माता लक्ष्मी की पूजा और सही खरीदारी से धन और समृद्धि बनी रहती है।