Advertisement Carousel
Spiritual

Kartik Maas 2025: कार्तिक मास की शुरुआत, जानें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और धार्मिक महत्व

the loktantra

द लोकतंत्र : हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत इस बार मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 से हो गई है। शरद पूर्णिमा के समापन के साथ ही इस पवित्र माह का आरंभ माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय होता है और इसे धर्म, दान और भक्ति का महीना कहा गया है।

कार्तिक मास में स्नान, दान, दीपदान और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं और जो व्यक्ति पूरे मन से उनकी उपासना करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कार्तिक मास में आने वाले प्रमुख त्योहार

इस महीने की शुरुआत शरद पूर्णिमा के बाद से होती है और इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा पर होता है। इस दौरान कई प्रमुख पर्व और व्रत आते हैं, जैसे

करवाचौथ
धनतेरस
दीपावली
गोवर्धन पूजा
भाई दूज
छठ पूजा
गोपाष्टमी
प्रबोधिनी एकादशी
कार्तिक पूर्णिमा
गुरु नानक जयंती

करवाचौथ से शुरू होकर छठ तक चलता है उत्सवों का सिलसिला

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ व्रत रखती हैं। इस दिन वे पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इसके बाद कार्तिक की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है, जब भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।

इसके अगले दिन नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) और उसके बाद दीपावली का भव्य पर्व मनाया जाता है। अमावस्या की रात दीपों से जगमग होती है और माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा की जाती है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा, फिर भाई दूज और अंत में छठ पूजा तक उत्सवों का यह सिलसिला जारी रहता है।

भगवान विष्णु योगनिद्रा से होंगे जाग्रत

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को पड़ रही है। इस दिन से शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत मानी जाती है।

कार्तिक मास भक्ति, संयम और प्रकाश का प्रतीक है। इस महीने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में शांति, समृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

साधना के चार महीने
Spiritual

Chaturmas 2025: चार महीने की साधना, संयम और सात्विक जीवन का शुभ आरंभ

द लोकतंत्र: चातुर्मास 2025 की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, और यह 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह चार
SUN SET
Spiritual

संध्याकाल में न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना लौट सकती हैं मां लक्ष्मी

द लोकतंत्र : हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह वक्त