Advertisement Carousel
Spiritual

Navratri 2025: नवरात्रि की तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन कैलेंडर

the loktantra

द लोकतंत्र: देवी दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि 2025 इस साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों को मनचाहा वर और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं इस साल नवरात्रि कब शुरू हो रही है, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और नौ दिनों में कौन-सी देवी की पूजा की जाएगी।

कब से कब तक है नवरात्रि 2025

पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 (सोमवार) से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को समाप्त होगी। यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर विजयादशमी तक चलता है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और प्रस्थान नर वाहन पर होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मां का हाथी पर आगमन अति शुभ और समृद्धि देने वाला होता है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 22 सितंबर 2025 को सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक कलश स्थापना का शुभ समय रहेगा। भक्तों को इस अवधि में पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के आह्वान का संकल्प लेना चाहिए।

नवरात्रि 2025 कैलेंडर और देवी पूजन

  • प्रतिपदा (22 सितंबर, सोमवार): घट स्थापना और मां शैलपुत्री पूजा
  • द्वितीया (23 सितंबर, मंगलवार): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • तृतीया (24 सितंबर, बुधवार): मां चंद्रघंटा पूजा
  • चतुर्थी (25 सितंबर, गुरुवार): विनायक चतुर्थी व्रत
  • पंचमी (26 सितंबर, शुक्रवार): मां कूष्मांडा पूजा
  • षष्ठी (27 सितंबर, शनिवार): मां स्कंदमाता पूजा
  • सप्तमी (28 सितंबर, रविवार): मां कात्यायनी पूजा
  • अष्टमी (29 सितंबर, सोमवार): मां कालरात्रि पूजा
  • नवमी (30 सितंबर, मंगलवार): मां महागौरी पूजा
  • दशमी (1 अक्टूबर, बुधवार): मां सिद्धिदात्री व आयुध पूजा
  • एकादशी/पारण (2 अक्टूबर, गुरुवार): दुर्गा विसर्जन और व्रत पारण

व्रत का पारण कब होगा?

पंचांग के अनुसार नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) सुबह 06:15 बजे के बाद पारण और दुर्गा विसर्जन के साथ होगा। इसी दिन कन्या पूजन और हवन का आयोजन भी किया जाएगा।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

साधना के चार महीने
Spiritual

Chaturmas 2025: चार महीने की साधना, संयम और सात्विक जीवन का शुभ आरंभ

द लोकतंत्र: चातुर्मास 2025 की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, और यह 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह चार
SUN SET
Spiritual

संध्याकाल में न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना लौट सकती हैं मां लक्ष्मी

द लोकतंत्र : हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह वक्त

This will close in 0 seconds