Advertisement Carousel
Spiritual

Ravan Dahan 2025 Muhurat: दशहरा पर कब और किस शहर में होगा रावण दहन, जानें प्रदोष काल का महत्व

the loktantra

द लोकतंत्र : आज देशभर में विजयादशमी (दशहरा 2025) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि दशहरे के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का संहार किया था। इसी वजह से यह पर्व शक्ति और धर्म की विजय का संदेश देता है।

दशहरे की प्रमुख परंपराओं में से एक है रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन। यह केवल आतिशबाजी और उत्सव नहीं है, बल्कि जीवन की बुराइयों जैसे अहंकार, लोभ, क्रोध और अधर्म को खत्म करने का प्रतीक भी है।

प्रदोष काल में क्यों किया जाता है रावण दहन?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद और रात होने से पहले का समय, रावण दहन के लिए सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि भगवान श्रीराम ने इसी काल में रावण का वध किया था। इसी वजह से दशहरे पर रावण दहन का आयोजन प्रदोष काल में ही किया जाता है।

आपके शहर में रावण दहन का समय (Ravan Dahan 2025 Muhurat Citywise)

नई दिल्ली – 06:05 PM से 07:10 PM
नोएडा – 06:05 PM से 07:10 PM
लखनऊ – 06:05 PM से 07:10 PM
कानपुर – 06:05 PM से 07:10 PM
जयपुर – 06:16 PM से 07:10 PM
अयोध्या – 05:46 PM से 07:10 PM
वाराणसी – 05:45 PM से 07:10 PM
मुंबई – 06:26 PM से 07:10 PM
पटना – 05:36 PM से 07:10 PM
चंडीगढ़ – 06:10 PM से 07:10 PM
रांची – 06:39 PM से 07:10 PM
पुणे – 06:22 PM से 07:10 PM
कोलकाता – 05:23 PM से 07:10 PM
जम्मू – 06:14 PM से 07:10 PM
देहरादून – 06:02 PM से 07:10 PM
मैसूर – 06:06 PM से 07:11 PM

रावण दहन का महत्व

रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि अच्छाई और सत्य की हमेशा विजय होती है। इस दिन लोग संकल्प लेते हैं कि वे अपने जीवन से बुराइयों को दूर करेंगे और धर्म, सत्य तथा करुणा के मार्ग पर चलेंगे।

दशहरा हमें यह प्रेरणा देता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, अंततः प्रकाश की जीत निश्चित है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

साधना के चार महीने
Spiritual

Chaturmas 2025: चार महीने की साधना, संयम और सात्विक जीवन का शुभ आरंभ

द लोकतंत्र: चातुर्मास 2025 की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, और यह 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह चार
SUN SET
Spiritual

संध्याकाल में न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना लौट सकती हैं मां लक्ष्मी

द लोकतंत्र : हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह वक्त