Advertisement Carousel
Spiritual

Sawan 2025 Shiv Bhog: राशि के अनुसार शिवजी को चढ़ाएं ये भोग, मिलेगा शुभ फल और सौभाग्य

Sawan 2025 Shiv Bhog

द लोकतंत्र: श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार शिवजी को भोग अर्पित करता है, तो उससे जुड़े ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सावन के महीने में यह परंपरा और भी अधिक प्रभावी मानी जाती है।

मेष राशि: मेष राशि के जातक शिवजी को गेहूं के आटे से बने हलवे का भोग लगाएं। इससे जीवन में मंगल दोष से राहत मिलेगी और आत्मबल बढ़ेगा।

वृषभ राशि: खीर का भोग लगाना इस राशि के लोगों के लिए शुभ माना गया है। इससे धन आगमन के योग बनते हैं।

मिथुन राशि: बेल फल अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।

कर्क राशि: दही शिवजी को चढ़ाएं। यह उपाय करियर और व्यवसाय में आ रही रुकावटों को दूर करता है।

सिंह राशि: खजूर चढ़ाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि: गन्ने के रस का भोग शत्रु बाधाओं से मुक्ति दिलाता है। मानसिक तनाव भी दूर होता है।

तुला राशि: पंचामृत शिवलिंग पर अर्पित करें। यह आपके जीवन में संतुलन और सुख-शांति लाता है।

वृश्चिक राशि: बेसन के लड्डू चढ़ाने से नए अवसर प्राप्त होते हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।

धनु राशि: पेड़े अर्पित करने से गुरु दोष शांत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।

मकर राशि: मिश्री चढ़ाने से वाणी में मधुरता आती है और लोगों से संबंध बेहतर होते हैं।

कुंभ राशि: काले तिल से बनी मिठाइयां शिवजी को अर्पित करें। यह उपाय आय में वृद्धि और रोगों से मुक्ति दिलाता है।

मीन राशि: ठेकुआ अर्पण करने से आपकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और पारिवारिक कलह शांत होता है।

सावन 2025 में यदि आप उपयुक्त भोग अर्पित करते हुए शिव आराधना करें, तो न सिर्फ मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और ग्रहों की प्रतिकूलता भी दूर होती है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

साधना के चार महीने
Spiritual

Chaturmas 2025: चार महीने की साधना, संयम और सात्विक जीवन का शुभ आरंभ

द लोकतंत्र: चातुर्मास 2025 की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, और यह 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह चार
SUN SET
Spiritual

संध्याकाल में न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना लौट सकती हैं मां लक्ष्मी

द लोकतंत्र : हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह वक्त

This will close in 0 seconds