द लोकतंत्र: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को पूरा पोषण मिल पाना चुनौती बन गया है। खासकर Vitamin B12 deficiency यानी विटामिन बी12 की कमी आम होती जा रही है। यह कमी न केवल हमारी एनर्जी लेवल को प्रभावित करती है, बल्कि खून बनाने की क्षमता और ब्रेन हेल्थ पर भी असर डाल सकती है।
क्यों जरूरी है Vitamin B12?
विटामिन बी12 डीएनए बनाने, रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन और नर्वस सिस्टम को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तक हो सकती हैं। चूंकि शरीर खुद यह विटामिन नहीं बनाता, इसलिए इसे डाइट के जरिए ही पूरा करना पड़ता है।
मूंग दाल: शाकाहारियों का पावर फूड
अगर आप शाकाहारी हैं और बिना सप्लीमेंट के Vitamin B12 की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो मूंग दाल आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।
इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन बी12 पाया जाता है।
यह पचने में हल्की और पोषण से भरपूर होती है।
शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती है।
मूंग दाल खाने का सही तरीका
रात को भिगोकर सुबह सेवन: एक कप मूंग दाल को रातभर भिगो दें। सुबह उसका पानी पी लें और दाल को प्याज, नींबू, टमाटर मिलाकर सलाद के रूप में खाएं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है।
खिचड़ी और सूप: मूंग दाल की खिचड़ी हल्की और पौष्टिक मानी जाती है। बीमारियों से उबरने के दौरान भी यह सबसे अच्छा भोजन है।
स्प्राउट्स: अंकुरित मूंग दाल शरीर को एनर्जी देती है और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है।
मूंग दाल खाने से होने वाले फायदे
शरीर में Vitamin B12 की कमी को पूरा करने में मदद।
एनीमिया और खून की कमी से बचाव।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना।
थकान और कमजोरी से राहत।
बॉडी को हल्का और डिटॉक्स करना।
अगर आप बिना सप्लीमेंट के नैचुरल तरीके से Vitamin B12 deficiency को दूर करना चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में मूंग दाल शामिल करना शुरू करें। कुछ ही हफ्तों में आप फर्क महसूस करेंगे। यह आसान, सस्ता और बेहद हेल्दी उपाय है।