Advertisement Carousel
National

Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेंशन मंजूर होने के बाद अब की इस चीज की मांग

the loktantra


द लोकतंत्र: राजस्थान से राजनीति की पृष्ठभूमि रखने वाले और हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन किया था, जो उन्हें मंजूर हो चुकी है। अब उन्होंने सरकार से अपने लिए उपयुक्त सरकारी बंगला आवंटित करने की मांग की है।

पेंशन की मंजूरी

धनखड़ किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। बतौर पूर्व विधायक उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन किया था। राजस्थान विधानसभा ने हाल ही में उनकी पेंशन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत उन्हें हर महीने करीब 42 हजार रुपये मिलने शुरू हो गए हैं।

फार्महाउस में रह रहे हैं धनखड़

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति ने इस्तीफे के बाद अपने अधिकारों के तहत सरकार से आवास की मांग की है। वर्तमान में वह दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में रह रहे हैं। यह फार्महाउस इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) नेता अभय चौटाला का है। इससे पहले वे वीपी एन्क्लेव में रहते थे।

अभी तक नहीं मिला सरकारी बंगला

सूत्रों का कहना है कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अब तक उन्हें कोई आधिकारिक बंगला आवंटित नहीं किया है। मंत्रालय जल्द ही इस पर निर्णय ले सकता है। लुटियन्स दिल्ली स्थित एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर टाइप-आठ श्रेणी का एक बंगला फिलहाल खाली है और माना जा रहा है कि इसे धनखड़ को दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

अचानक इस्तीफे से चौंके लोग

धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस अप्रत्याशित कदम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। इस्तीफे के बाद अब उनका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत जीवन और पूर्व पद के अधिकारों पर है।

यदि धनखड़ उपलब्ध बंगले को स्वीकार नहीं करते हैं तो मंत्रालय उन्हें कोई दूसरा आवास मुहैया कराएगा। आने वाले दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं