Advertisement Carousel
National

Delhi Weather Update 2025: नवरात्रि और दशहरे पर बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट की संभावना

the loktantra

द लोकतंत्र : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान पर काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। अचानक हुए इस बदलाव से दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर बरसेंगे बादल

नवरात्रि के शुभ अवसर पर राजधानी में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अष्टमी और नवमी के दिन यानी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?

2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा और इस दिन भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। 3 से 6 अक्टूबर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

तापमान का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर दिल्ली में तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सितंबर 2023 के बाद सबसे अधिक था। इससे पहले 5 सितंबर 2023 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कहां-कहां हुई बारिश?

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। वसंत विहार, एम्स, धौला कुआं, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, गांधी नगर, नोएडा और फरीदाबाद में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। धूल भरी आंधी के बाद हुई इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाने का काम किया है।

लोगों को मिली राहत

तेज धूप और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग यात्रा करते समय मौसम की अपडेट पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं