Advertisement Carousel
Politics

जन सुराज की पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को, प्रशांत किशोर बोले- 125 सीटें भी आईं तो हार मानूंगा

The first list of Jan Suraj will be released on October 9, Prashant Kishor said – even if he gets 125 seats, he will accept defeat.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत गर्म हो चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में जन सुराज पार्टी और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

प्रशांत किशोर लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी इस बार बिहार में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर जन सुराज पार्टी को 125-130 सीटें भी मिलती हैं, तो यह उनकी हार होगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि पहली लिस्ट में जन सुराज किन प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है।

किन चेहरों पर होगा दांव?

जानकारी के मुताबिक, पार्टी की पहली लिस्ट में कई नए चेहरों के साथ-साथ कुछ ऐसे नेताओं के नाम भी शामिल हो सकते हैं, जो पहले से बड़ी पार्टियों में रहे हैं। खासकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जैसे नेताओं के जन सुराज में शामिल होने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी दमदार और प्रभावशाली चेहरों को टिकट दे सकती है। इससे जन सुराज की चुनावी रणनीति और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

गठबंधन की स्थिति अब भी अधर में

जन सुराज पार्टी जहां अपनी लिस्ट जारी करने को तैयार है, वहीं बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। दावा किया जा रहा था कि नवरात्र तक सीटों का बंटवारा हो जाएगा, लेकिन अब तक किसी भी गठबंधन की ओर से स्पष्ट आंकड़े पेश नहीं किए गए हैं। ऐसे में जन सुराज पार्टी ने अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर सियासी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर