द लोकतंत्र : लौकी भारत में सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली सब्ज़ियों में से एक है, लेकिन सच कहें तो हर किसी को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। कुछ लोग इसे फीका और बोरिंग समझते हैं। हालांकि, अगर लौकी को सही तरीके से पकाया जाए तो यह बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों साबित हो सकती है। आइए जानते हैं 6 ऐसी Bottle Gourd Recipes, जिन्हें खाने के बाद लौकी आपकी फेवरेट डिश बन जाएगी।
लौकी चना दाल (स्वाद और प्रोटीन से भरपूर)
लौकी और चना दाल का यह कॉम्बिनेशन हर घर में ट्राय किया जाना चाहिए। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी है। हल्के मसालों के साथ इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है। यह डिश डाइट करने वालों के लिए भी एक शानदार विकल्प है।
लौकी हलवा (मीठे का हेल्दी ट्विस्ट)
अगर आप हलवे के शौकीन हैं तो लौकी का हलवा आपकी नई पसंद बन सकता है। इसे दूध, घी और चीनी में पकाया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। लौकी हलवा खासकर गर्मियों में ठंडक देने वाला डेज़र्ट माना जाता है।
लौकी जूस (बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस में मददगार)
लौकी का जूस शरीर को ठंडा रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर इसमें पुदीना और नींबू मिलाया जाए तो यह और भी रिफ्रेशिंग हो जाता है। यह ड्रिंक वेट लॉस करने वालों के लिए भी फायदेमंद है।
लौकी कोफ्ता (सब्ज़ियों में शाही स्वाद)
अगर आपको कोफ्ता पसंद है तो लौकी का कोफ्ता ज़रूर ट्राय करें। आप इसे डीप फ्राई करने की बजाय हल्का स्ट्रीम करके टमाटर की ग्रेवी में पका सकते हैं। यह रिच फ्लेवर के साथ कम ऑयली और हेल्दी भी होता है।
लौकी पराठा (नाश्ते का फाइबर-रिच ऑप्शन)
नाश्ते आप हर बार आलू या गोभी पराठा खाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय करें, लौकी पराठा। कद्दूकस की हुई लौकी को गेहूं के आटे में मिलाकर बने ये पराठे हल्के, स्वादिष्ट और डाइजेशन के लिए भी बेहतर हैं।
लौकी सूप (ठंड के मौसम का हेल्दी साथी)
अगर आपको सूप पसंद है तो लौकी का मसालेदार सूप ट्राय करें। यह हल्का, कम कैलोरी वाला और बहुत ही पौष्टिक होता है। आप इसे शाम के नाश्ते में या डिनर से पहले सर्व कर सकते हैं।
लौकी केवल एक सब्जी नहीं, बल्कि सेहत और स्वाद का मेल है। अगर आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इन Bottle Gourd Recipes में से कोई एक डिश ज़रूर आज़माएं। यह न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाएंगी।