Advertisement Carousel
Politics

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जदयू की पहली सूची जारी, एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं

Bihar Assembly Elections 2025: JDU releases first list, no Muslim candidate

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं है, जो राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।

गायघाट सीट से कोमल सिंह उम्मीदवार

इस सूची में कई सीटों पर बड़े बदलाव देखे गए हैं। गायघाट सीट से जदयू ने कोमल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कोमल सिंह लोजपा (आर) सांसद वीणा देवी की बेटी और जदयू एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री हैं। चर्चा थी कि वह लोजपा (रामविलास) से उम्मीदवार होंगी, लेकिन जब यह सीट जदयू के खाते में आई तो उन्होंने जदयू से नामांकन दिया।

इसके अलावा, नेबरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया गया है। बरबीघा से कुमार पुष्पंजय को जदयू ने उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट काटा गया है। परसा विधानसभा सीट से छोटे लाल यादव को टिकट मिला है। छोटे लाल पहले आरजेडी से जीत चुके हैं, लेकिन अब जदयू में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

किसे, कहाँ से मिला टिकट – पूरी लिस्ट

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
आलमनगरनरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वररमेश ऋषिदेव
मधेपुराकविता साहा
सोनबरसारत्नेश सादा
महिषीगुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थानअतिरेक कुमार
बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
बहादुरपुरमदन सहनी
गायघाटकोमल सिंह
मीनापुरअजय कुशवाहा
सकराआदित्य कुमार
कुचायकोटअमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरेसुनील कुमार
हथुआरामसेवक सिंह
बरौलीमंजीत सिंह
जीरादेईभीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुरविकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरियाइंद्रदेव पटेल
महाराजगंजहेम नारायण साह
मांझीधुमल सिंह
झीरणधीर सिंह
परसाछोटे लाल राय
वैशालीसिद्धार्थ पटेल
राजापाकरमहेंद्र राम
महनारउमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुरमहेश्वर हजारी
वारिसनगरमांजरीक मृणाल
समस्तीपुरअश्वमेघ देवी
मोरवाविद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
विभूतिपुररवीना कुशवाहा
हसनपुरराज कुमार राय
चेरिया बरियारपुरअभिषेक कुमार
मटिहानीराजकुमार सिंह
अलौलीरामचंद्र सदा
खगड़ियाबब्लू मंडल
बेलदौरपन्ना लाल पटेल
जमालपुरनचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ारामानंद मंडल
शेखपुररणधीर कुमार सोनी
बरबीघाकुमार पुष्पंजय
अस्थावांजितेंद्र कुमार
राजगीरकौशल किशोर
इस्लामपुररुहेल रंजन
हिलसाकृष्ण मुरारी
नालंदाश्रवण कुमार
हरनौतहरिनारायण सिंह
मोकामाअनंत सिंह
फुलवारीश्याम रजक
मसौढ़ीअरुण मांझी
संदेशराधा चरण साह
जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांवराहुल सिंह
राजपुरसंतोष कुमार निराला

जदयू की पहली सूची ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट कटने और नए उम्मीदवारों के शामिल होने से चुनावी मैदान और भी रोचक हो गया है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर