द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 46 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने इस बार अनुभव और युवा ऊर्जा का मिश्रण पेश किया है। जहां एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आरजेडी का यह कदम चुनाव में स्टार अपील बढ़ाने और युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति माना जा रहा है।
पुराने दिग्गजों के साथ-साथ कई नए चेहरों पर भी दांव
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में पार्टी के कई पुराने दिग्गजों के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। आरजेडी ने महागठबंधन के तहत सीट बंटवारे के बाद यह सूची जारी की है। पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी का फोकस इस बार युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर है।
इस सूची में पूर्व मंत्री, मौजूदा विधायक और युवा चेहरे शामिल हैं जिनसे पार्टी को उम्मीद है कि वे क्षेत्र में मजबूत जनाधार बनाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खेसारी लाल यादव जैसे लोकप्रिय चेहरे के आने से छपरा, सारण और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल बदल सकता है। आरजेडी की इस पहली सूची से साफ है कि पार्टी 2025 के चुनाव में संगठन, समाजिक समीकरण और लोकप्रियता तीनों पर समान रूप से दांव लगा रही है।
आरजेडी प्रत्याशियों की सूची
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | राघोपुर | तेजस्वी यादव |
| 2 | बोचहा | अमर पासवान |
| 3 | मीनापुर | मुन्ना यादव |
| 4 | नोखा | अनीता |
| 5 | महिषी | गौतम कृष्णा |
| 6 | अलौली | रामवृक्ष सदा |
| 7 | पारू | शंकर यादव |
| 8 | उजियारपुर | आलोक मेहता |
| 9 | बैकुंठपुर | प्रेम शंकर यादव |
| 10 | शेखपुरा | विजय सम्राट |
| 11 | गड़खा | सुरेंद्र राम |
| 12 | इस्लामपुर | राकेश रौशन |
| 13 | बख्तियारपुर | अनिरुद्ध यादव |
| 14 | बेलागंज | विश्वनाथ यादव |
| 15 | फतुहा | रामानंद यादव |
| 16 | कांटी | इस्माइल मंसूरी |
| 17 | दरभंगा | ललित यादव |
| 18 | मोरवा | रणविजय साहू |
| 19 | मुंगेर | मुकेश यादव |
| 20 | शाहपुर | राहुल तिवारी |
| 21 | हाजीपुर | देव कुमार चौरसिया |
| 22 | सिमरी बख्तियारपुर | युसुफ सलाहउद्दीन |
| 23 | रघुनाथपुर | ओसामा शहाब |
| 24 | गायघाट | निरंजन राय |
| 25 | हसनपुर | माला पुष्पम |
| 26 | बनियापुर | चांदनी सिंह |
| 27 | परबत्ता | डॉ. संजीव कुमार |
| 28 | हथुआ | राजेश कुशवाहा |
| 29 | मटिहानी | बोगो सिंह |
| 30 | संदेश | दीपू यादव |
| 31 | महुआ | मुकेश रौशन |
| 32 | मसौढ़ी | रेखा पासवान |
| 33 | मनेर | भाई वीरेंद्र |
| 34 | साहेबपुर कमाल | सत्तानंद सम्बुद्ध |
| 35 | हिलसा | शक्ति सिंह यादव |
| 36 | सीवान | अवध बिहारी चौधरी |
| 37 | सरायरंजन | अरविंद कुमार सहनी |
| 38 | समस्तीपुर | अख्तरुल इस्लाम शाहीन |
| 39 | जोकीहाट | मोहम्मद शाहनवाज |
| 40 | बहादुरपुर | भोला यादव |
| 41 | सोनपुर | रामानुज प्रसाद |
| 42 | रफीगंज | मो. नेहालुद्दीन |
| 43 | सिंहेश्वर | चंद्रहास चौपाल |
| 44 | मधेपुरा | प्रो. चंद्रशेखर |
| 45 | तरैया | शैलेंद्र प्रताप सिंह |
| 46 | छपरा | खेसारी लाल यादव |
| 47 | लालगंज | सिवनी शुक्ला |
तेजस्वी यादव के साथ खेसारी लाल यादव का मैदान में उतरना बिहार चुनाव में एक नया समीकरण बना सकता है। आरजेडी अब केवल पारंपरिक वोट बैंक तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि जन-अपील और लोकप्रियता के जरिए राजनीतिक लहर बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

