Advertisement Carousel
Politics

खेसारी लाल यादव बोले- बिहार बदलेगा तो बच्चों का भविष्य बदलेगा, पवन सिंह पर भी साधा निशाना

Khesari Lal Yadav said – if Bihar changes, the future of the children will change, he also targeted Pawan Singh.

द लोकतंत्र/ पटना : रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक अभूतपूर्व नज़ारा देखने को मिला, जब भोजपुरी सुपरस्टार और RJD नेता खेसारी लाल यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पिथनी हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस रैली में उमड़े जनसैलाब ने माहौल को चुनावी रंग से भर दिया।

राजेश यादव के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई युवा तो स्कूल की छतों पर चढ़कर खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने की कोशिश करते नज़र आएँ, जिससे स्टार के क्रेज़ का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

बोले खेसारी – बिहार में बदलाव जरूरी है ताकि रोज़गार के अवसर यहां बन सकें

मंच पर पहुंचते ही खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत हुआ, और जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। अपने संबोधन में खेसारी ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है ताकि रोज़गार के अवसर यहां बन सकें। आज भी बिहार के बेटे मां का आशीर्वाद लेकर रोज़ी-रोटी की तलाश में बाहर जाते हैं और फिर वापस वहीं लौटते हैं।

हमारा सपना है कि बच्चे यहीं काम पाएं, यहीं तरक्की करें और यहीं अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार को जात–धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति अपनानी होगी।

खेसारी ने पवन सिंह को लपेट दिया, कहा – आपने शादी क्यों की सिर्फ घंटा बजाने के लिए?

खेसारी ने मंच से सनातन धर्म पर दिए गए बयानों को लेकर हुई आलोचनाओं का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, लोग मुझे सनातन-विरोधी कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं मंदिर जितना बनाना है बनाइए, पर सोचिए कि आपने शादी क्यों की? सिर्फ घंटा बजाने के लिए? शादी इसलिए की ताकि परिवार बने, समाज बने। इसलिए बिहार के भविष्य को लेकर सोचिए, जात-पात छोड़िए।

सभा का सबसे तीखा क्षण तब आया जब खेसारी ने अपने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथी और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पवन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सब जानते हैं कि पवन भैया ने मेरी पत्नी को लेकर क्या कहा था। लोकसभा चुनाव में मैंने उनके लिए दिल से प्रचार किया था, मेरे पिता ने भी आशीर्वाद दिया था, लेकिन उन्हीं पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया। खेसारी ने कहा कि यही अंतर है उनके और पवन सिंह के राजनीतिक संस्कारों में।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल किया, बिहार बदलेंगे ना? ताकि आने वाली पीढ़ी यह न पूछे कि गलत समय पर आपने गलत को क्यों चुना? अंत में उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन 100 सीटें जीत चुका है और इस बार बिहार में परिवर्तन होकर रहेगा। रैली खत्म होने के बाद भी मैदान में मौजूद लोग देर तक ‘खेसारी लाल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर