Advertisement Carousel
Local News

अयोध्या में ‘ज्योति महायज्ञ’: एक माह तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 2000 मरीजों को नई रोशनी का लक्ष्य

'Jyoti Mahayagna' in Ayodhya: A month-long free eye treatment camp aims to provide new vision to 2000 patients.

द लोकतंत्र/ लखनऊ : मानव सेवा को जीवन का संकल्प बनाने वाले भारतवंशी समाजसेवी और वॉइस ऑफ स्पेशली एबल्ड पीपल (VOSAP), यूएसए के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रणव देसाई की प्रेरणा से अयोध्या में एक बार फिर सेवा और करुणा की मिसाल पेश की गई है। उनके मार्गदर्शन में ‘ज्योति महायज्ञ’ के रूप में एक माह तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को श्री दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

यह शिविर खास तौर पर ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोगों के लिए समर्पित है, जिनके लिए गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार अब तक एक बड़ी चुनौती रहा है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में नेत्र रोगी, संतजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत भव्य और भावपूर्ण बन गया।

सेवा को समर्पित प्रणव देसाई की सोच

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में श्री प्रणव देसाई के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रणव देसाई जैसे प्रवासी भारतीय देश से दूर रहते हुए भी भारत की सेवा को अपना धर्म मानते हैं। यह नेत्र शिविर अयोध्यावासियों के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे हजारों लोगों के जीवन में उजाला आएगा। महापौर ने VOSAP की पूरी टीम और इससे जुड़े चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संतजनों की गरिमामयी उपस्थिति

शिविर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या के अनेक संतजनों की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। इस दौरान डी.एन. मिश्र (महाप्रबंधक), उमा दत्त मिश्रा, उदय भान पाठक, अजय मिश्रा, हनुमान मिश्र, वीरेंद्र यादव, लक्ष्मण और अनुराग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ला ने मंच संचालन किया, जबकि महामंत्री राष्ट्रगौरव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री प्रणव देसाई और उनकी पूरी टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

2000 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य

VOSAP के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीण अंचल के 2000 नेत्र रोगियों के निःशुल्क ऑपरेशन का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही बांसी, नौगढ़ और सिद्धार्थनगर क्षेत्रों में इंडियन ऑयल से प्राप्त सचल नेत्र परीक्षण वाहन के माध्यम से विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे, जिससे दूरस्थ गांवों के जरूरतमंद लोगों को भी सीधा लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि श्री प्रणव देसाई के आर्थिक सहयोग और सतत मार्गदर्शन में कल्याणम करोति संस्था द्वारा अब तक 5292 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि अंधता निवारण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है। अमेरिका से वीडियो संदेश के माध्यम से प्रणव देसाई ने इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘ज्योति महायज्ञ’ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में भी नई रोशनी लेकर आएगा।

पहले दिन ही मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

शिविर के पहले दिन 216 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। प्रणव देसाई की प्रेरणा से शुरू हुआ यह नेत्र चिकित्सा अभियान न केवल अयोध्या, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें : रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: बजट 2026-27 में ₹7,470 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन- सीएम विष्णु देव साय

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह