द लोकतंत्र/ पेज थ्री : Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की रस्में पारंपरिक अंदाज में पूरी की गईं। पहले विवाह तेलुगु रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, जिसके बाद शाम के समय कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में निभाई गईं। लंबे समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, अब वह सामने आ चुका है। नवविवाहित जोड़े की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दूल्हा-दुल्हन के पहले लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा’ के रूप में उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है।
रश्मिका का इमोशनल पोस्ट: ‘मेरे पति से मिलिए’
शादी की तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपने पति को अपना सबसे बड़ा सहारा और सच्चा दोस्त बताया। अपने पोस्ट में रश्मिका ने लिखा कि विजय वह इंसान हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार का एहसास कराया, बड़े सपने देखने का हौसला दिया और हर कदम पर उनका साथ निभाया।
रश्मिका ने प्यार से विजय को ‘विज्जू’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उनके साथ जीवन के हर संघर्ष, उपलब्धि, खुशी और दुख का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं और अपनी नई जिंदगी को लेकर उत्साहित हैं। उनका यह संदेश फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विजय का बयान: ‘मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी की’
वहीं विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें अहसास हुआ कि वे रश्मिका के बिना नहीं रह सकते। उसी पल उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। विजय ने रश्मिका को अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ बताते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया है।
जहां तक लुक की बात है, रश्मिका ने लाल रंग की पारंपरिक सिल्क साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने भारी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की। उनका ब्राइडल अंदाज बेहद रॉयल और ग्रेसफुल दिखा। वहीं विजय ने सफेद धोती के साथ लाल शॉल धारण किया, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी। पारंपरिक आभूषणों के साथ उनका लुक भी किसी महाराजा से कम नहीं लगा। दोनों की शादी ने फैंस के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

