Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

Chhattisgarh: रायपुर प्रेस क्लब के ‘महामूर्ख सम्मेलन 2026’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh: CM Vishnudev Sai attended the 'Mahamookh Conference 2026' organized by the Raipur Press Club.

द लोकतंत्र/ रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव’ और ‘महामूर्ख सम्मेलन 2026’ में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए। नगाड़ा बजाकर उत्सव का शुभारंभ किया, ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन किया और पत्रकारों के साथ फाग गीतों में शामिल हुए।

रायपुर में होली का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव’ और ‘महामूर्ख सम्मेलन 2026’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और परस्पर सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर नए सिरे से संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक समृद्ध परंपरा रही है। प्रेस क्लब ने वर्षों से सांस्कृतिक आयोजनों और होली मिलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परंपरा भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

पारंपरिक स्वागत और ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन

समारोह के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उन्हें मिर्ची की माला पहनाई गई और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट की गई, जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन भी किया और रचनात्मक पत्रकारिता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और संवाद के नए द्वार खोलते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई आशा और उत्साह लेकर आए।

नगाड़े की थाप पर झूमे पत्रकार, दिखा उत्सव का रंग

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब आया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं नगाड़ा बजाकर समारोह में नई ऊर्जा भर दी। उनके नगाड़ा बजाते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों और अतिथियों के साथ फाग गीतों का आनंद लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर. कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी और मोतीलाल साहू, नगर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह में संगीत, संस्कृति और संवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला। होली के रंगों के बीच आपसी सौहार्द और आत्मीयता का जो दृश्य सामने आया, उसने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में संवाद और उत्सव, दोनों का समान महत्व है।

यह भी पढ़ें : New Maruti Suzuki Brezza 2026! अपडेटेड SUV में मिलेगा नया डिजाइन, बड़ी टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीटें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में