Advertisement Carousel
Page 3

Dhurandhar 2 Tickets: दिल्ली में ₹2500 तक पहुँचा ‘धुरंधर 2’ का टिकट; यहाँ मिल रहे हैं सबसे सस्ते दाम, देखें पूरी लिस्ट

The loktnatra

द लोकतंत्र : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। 18 मार्च को होने वाले फिल्म के पेड प्रिव्यूज (Paid Previews) के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन चर्चा फिल्म की कहानी से ज्यादा उसके टिकट के दामों की हो रही है। दिल्ली के कुछ लग्जरी सिनेमाघरों में टिकट के रेट ₹2500 तक पहुँच गए हैं।

अगर आप भी महंगे टिकटों की वजह से फिल्म देखने से कतरा रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहाँ आप बजट में रहकर इस स्पाई-थ्रिलर का आनंद उठा सकते हैं।

दिल्ली में यहाँ मिल रहे हैं सबसे सस्ते टिकट

दिल्ली में ‘धुरंधर 2’ के सबसे सस्ते टिकट का दाम ₹400 से शुरू हो रहा है। अगर आप कम खर्च में रणवीर का एक्शन देखना चाहते हैं, तो इन थिएटर्स का रुख कर सकते हैं:

  • रोहिणी: G3S सिनेमा
  • जनकपुरी व पटेल नगर: INOX
  • लक्ष्मी नगर: सिनेपोलिस (V3S मॉल)
  • राजा गार्डन: वेव सिनेमा
  • शाहदरा: सिनेपोलिस
  • पीतमपुरा: मूवी टाइम सिनेमा
  • विकासपुरी: मिराज सिनेमा (विकास सिनेमॉल)
  • लाजपत नगर: PVR
  • आजादपुर: मिराज सिनेमा

इन सभी सिनेमाघरों में शाम के शो 5:00 या 5:30 बजे से शुरू हो रहे हैं, जबकि आखिरी शो रात 11:30 बजे तक उपलब्ध हैं।

फिलहाल सिर्फ 18 मार्च की बुकिंग चालू

ध्यान रहे कि अभी सिर्फ 18 मार्च यानी ‘पेड प्रिव्यूज’ के लिए एडवांस बुकिंग खोली गई है। फिल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे यानी 19 मार्च के लिए बुकिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर टिकटों की मांग और भी बढ़ सकती है।

धुरंधर 2: स्टार कास्ट और कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिसंबर 2025 की सुपरहिट ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है।

  • रणवीर सिंह का डबल रोल: फिल्म में रणवीर सिंह ‘हमजा’ और ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के दमदार किरदार में हैं। वह एक भारतीय जासूस (Spy) बने हैं जो पाकिस्तान के ‘ल्यारी’ में एक बड़े मिशन पर गया है।
  • दिग्गज कलाकार: रणवीर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए सितारे नजर आएंगे।

‘धुरंधर 2’ को लेकर जैसा बज है, उसे देखते हुए सस्ते टिकट भी जल्दी बुक हो सकते हैं। इसलिए अगर आप 18 मार्च को ही यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो अपनी सीट तुरंत बुक कर लें।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक