Advertisement Carousel
National

Delhi में हेड कांस्टेबल की गोली से डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी पुलिसकर्मी फरार

Delivery Boy Killed by Head Constable's Bullet in Delhi; Accused Policeman Absconding

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : Delhi में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने Delhi Police की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में जाफरपुर कला थाना क्षेत्र में Zomato के डिलीवरी बॉय पांडव कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका दोस्त कृष्ण भी घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात शनिवार रात करीब 2:30 बजे रावता गांव में हुई। यहां एक दो वर्षीय बच्चे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। केक कटने के बाद मेहमान घर के बाहर मुख्य सड़क पर आकर बातचीत कर रहे थे। कुछ लोग टैक्सी से जा चुके थे, जबकि 6-7 लोग स्कूटी और मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज अपने घर से नीचे आया और शोर-शराबे पर आपत्ति जताई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने पर नीरज ने अचानक अपनी पिस्टल निकाली और पांडव कुमार की छाती पर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरते हुए पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। दोनों को तुरंत RTRM Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी हेड कांस्टेबल फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मृतक पांडव कुमार बिंदापुर का रहने वाला था और ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। उसका दोस्त कृष्ण भी बिंदापुर का निवासी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नीरज हरियाणा के रोहतक जिले के मेहम क्षेत्र के बहु अकबरपुर गांव का रहने वाला है और पिछले 15 साल से रावता गांव में अकेले रह रहा था। लोगों का आरोप है कि घटना के वक्त वह शराब के नशे में था।

Delhi Police ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। द्वारका के डीसीपी Kushal Pal Singh ने कहा कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि घटना के काफी देर बाद तक दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की जवाबदेही और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh राजनीति सर्वे 2026: योगी सरकार के 33 मंत्रियों से नाराज जनता, लेकिन BJP अब भी पहली पसंद

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं