Advertisement Carousel
Deoria News

Deoria: श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के तीरंदाजों का जलवा, अंडर-14 में ओवरऑल चैंपियन, कुल 10 पदकों के साथ रचा इतिहास

Srinet Global School archers shine: Overall champions in the Under-14 category, making history with a total of 10 medals.

द लोकतंत्र/ देवरिया : Deoria खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहचाने जाने वाले श्रीनेत ग्लोबल स्कूल और संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के तीरंदाजों ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। रांची स्थित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में उपविजेता रहे।

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 56 विद्यालयों के कुल 556 तीरंदाजों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में श्रीनेट ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी सटीक निशानेबाजी, अनुशासन और टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय ने बालक और बालिका वर्ग को मिलाकर कुल 10 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल, टाटा रहा, जिसने 14 पदक अपने नाम किए। विद्यालय की इस उपलब्धि ने न केवल देवरिया बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल जगत में भी सराहना हो रही है।

Deoria: अंडर-14 में स्वर्णिम प्रदर्शन, अंडर-17 में भी दिखाई शानदार चुनौती

अंडर-14 वर्ग में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में अनंत गुप्ता ने रिकर्व बॉयज़ व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रज्ञा सिंह ने रिकर्व गर्ल्स व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिकर्व बॉयज़ टीम (आलोक गुप्ता, प्रभात सिंह, अनंत गुप्ता और परवीन सिंह) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रिकर्व मिश्रित टीम में प्रज्ञा सिंह और अनंत गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

रजत पदक भी अनंत गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता, जबकि कंपाउंड मिश्रित टीम में उत्कर्ष और रिद्धि ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक अपने नाम किए। अभिषेक ने मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीते। अंडर-17 गर्ल्स कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अमृता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।

खिलाड़ियों की मेहनत और संस्थाओं के सहयोग से मिली ऐतिहासिक सफलता

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, मानसिक दृढ़ता और अनुशासित खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी बदौलत विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

विद्यालय ने इस अवसर पर एम3एम फाउंडेशन और भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन (SBIF) का विशेष आभार भी व्यक्त किया। खिलाड़ियों की शिक्षा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा आवश्यक संसाधनों के लिए एम3एम फाउंडेशन लगातार सहयोग प्रदान कर रहा है। वहीं खिलाड़ियों को अत्याधुनिक तीरंदाजी प्रशिक्षण SBIF ACE Archery Academy में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जाता है।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी और श्रीनेट ग्लोबल स्कूल के तीरंदाज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगे। साथ ही सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें – Journalist Intellectual Property: पत्रकार की कलम से बनते हैं मीडिया संस्थान, ख़बरनवीसों की सबसे बड़ी लड़ाई सिर्फ़ वेतन की नहीं ‘स्वामित्व’ की होनी चाहिए

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़