Advertisement Carousel
Crime

Anil Yadav: गोलियों से गूंजा पटना, जन सुराज नेता पर कई राउंड फायरिंग; अस्पताल में भर्ती

Anil Yadav

द लोकतंत्र/पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम जन सुराज पार्टी से जुड़े नेता और वार्ड पार्षद के पति Anil Yadav पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। गोली लगने से घायल अनिल यादव को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे और कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए।

अपार्टमेंट में घुसकर Anil Yadav हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, Anil Yadav अपार्टमेंट के बेसमेंट स्थित ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर करीब चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

कौन हैं Anil Yadav?

अनिल यादव पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति हैं। वह खुद भी पहले वार्ड पार्षद रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं।

अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर घायल Anil Yadav से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि अनिल यादव अपने अपार्टमेंट में बैठे थे, तभी कुछ लोग आए और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता अनिल यादव के स्वस्थ होने की है।

प्रशांत किशोर ने सरकार पर साधा निशाना

अनिल यादव पर हमले के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि जिस ‘जंगलराज’ से लोगों को बचाने के नाम पर वोट मांगे गए थे, ऐसी घटना के बाद सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस-प्रशासन से भी इस मामले में जवाब देने की मांग की।

प्रशांत किशोर ने पुलिस व्यवस्था और कथित तौर पर अपराधियों के प्रभाव को लेकर भी आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपियों की पहचान को लेकर अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े-

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: Deoria में 68 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या