Advertisement Carousel
Politics

Uttar Pradesh CM Yogi Meets PM Modi, PMO में हुई मुलाकात; विधानसभा और MLC चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Uttar Pradesh

द लोकतंत्र/उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को आगामी राजनीतिक और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में Uttar Pradesh के आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देता है।

16 अक्टूबर को Uttar Pradesh की 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

Uttar Pradesh में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। मतदान और मतगणना दोनों 16 अक्टूबर को होंगे। इन 10 सीटों में फिलहाल 8 सीटें भाजपा, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास है। चुनाव में भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है।

Uttar Pradesh के CM आदित्यनाथ ने पोस्ट कर साझा कि जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता” बताते हुए नई दिल्ली में उनसे शिष्टाचार भेंट का उल्लेख किया। भगवान गणेश की प्रतिमा भेट किया।

Uttar Pradesh के सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए हमेशा नई ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

23 अक्टूबर को 11 MLC सीटों पर चुनाव

राज्यसभा चुनाव के अलावा Uttar Pradesh की 11 विधान परिषद सीटों पर भी चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। ये चुनाव चार राज्यों की कुल 28 विधान परिषद सीटों के लिए घोषित कार्यक्रम का हिस्सा हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर भी भाजपा में मंथन चल रहा है। ऐसे में मोदी-योगी की मुलाकात को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

एक दिन पहले अमित शाह से मिले थे Uttar Prades उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को Uttar Pradesh के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मौर्य ने बैठक के बाद बताया कि संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने X पर 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प का भी उल्लेख किया।

राज्यसभा और MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के बीच लगातार हो रही इन बैठकों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम और चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े-

INDIA Block की बैठक 30 सितंबर को संभव, EC और SIR पर बनेगी रणनीति

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर