Advertisement Carousel
Politics

परिसीमन विधेयक पर NDA के साथ आएगी YSRCP, जगन मोहन रेड्डी ने रखी क्षेत्रीय संतुलन की शर्त

परिसीमन विधेयक 2026

DelimitationBill: केंद्र सरकार की ओर से संसद की विशेष बैठक बुलाए जाने के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP) ने विधेयक को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का समर्थन, क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की मांग; 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि संसद में परिसीमन विधेयक पेश किया जाता है तो YSRCP इसका समर्थन करेगी। हालांकि, पार्टी ने इसके साथ एक शर्त भी रखी है। उसका कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया में देश के सभी क्षेत्रों के बीच क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रस्तावित विधेयक का प्रमुख उद्देश्य लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना बताया जा रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के रुख पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा चरण सोमवार, 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यह संक्षिप्त बैठक चार दिनों तक चलने की संभावना है और 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।सरकारी कामकाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संसद की इस बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

किरेन रिजिजू ने दी थी बैठक की जानकारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर संसद की बैठक दोबारा बुलाए जाने की जानकारी दी थी।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से 30 नवंबर को लोकसभा और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर को उच्च सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बढ़ी राजनीतिक चर्चा

संसद की विशेष बैठक बुलाए जाने के बाद परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विशेष बैठक के दौरान कौन-कौन से विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे।परिसीमन का मुद्दा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका सीधा संबंध लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण तथा राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से है। ऐसे में YSRCP की ओर से समर्थन के संकेत और क्षेत्रीय संतुलन की शर्त ने इस मुद्दे को और महत्वपूर्ण बना दिया है।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में क्यों खाया जाता है तिल और गुड़? स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना

Himanshu Dubey

Himanshu Dubey

About Author

नमस्कार! मेरा नाम हिमांशु दुबे है। मैंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया की पढ़ाई की है और वर्तमान में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता का विद्यार्थी हूँ। लिखने, पढ़ने, बोलने और नए विचारों को जानने में मेरी विशेष रुचि है। शब्दों के माध्यम से अपनी बात कहने और समाज को समझने की कोशिश करता हूँ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर