द लोकतंत्र/ ऑटो न्यूज़ : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें मिडिल क्लास और डेली कम्यूट करने वालों के लिए सबसे समझदारी भरा विकल्प बनती जा रही हैं। कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण की वजह से CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अगर आपका बजट 6 से 7 लाख रुपये के बीच है और आप एक भरोसेमंद, माइलेज फ्रेंडली और फीचर-लोडेड CNG कार की तलाश में हैं, तो भारतीय बाजार में आपके लिए कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। खास बात यह है कि अब सस्ती CNG कारें भी सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में पीछे नहीं हैं।
बेहद सस्ती और बजट फ़्रेंडली है Maruti S-Presso CNG
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Maruti S-Presso CNG का। यह देश की सबसे सस्ती CNG कारों में से एक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.62 लाख रुपये है। इसमें 1.0 लीटर K-सीरीज पेट्रोल-CNG इंजन मिलता है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त पावर देता है।
माइलेज की बात करें तो यह कार लगभग 32.7 km/kg तक का माइलेज देती है। कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसमें जरूरी सेफ्टी फीचर्स और टचस्क्रीन जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इसे एंट्री-लेवल CNG खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
Maruti Alto K10 CNG के माईलेज का जवाब नहीं
इसके बाद Maruti Alto K10 CNG एक और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है। करीब 4.82 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार माइलेज के मामले में सेगमेंट में सबसे आगे मानी जाती है। लगभग 33.8 km/kg के माइलेज के साथ यह कार उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं। हल्की बॉडी, कम मेंटेनेंस और मारुति की भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क इसे छोटे परिवारों और फर्स्ट-टाइम कार खरीदारों के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।
Tata Tiago CNG कम क़ीमत में शानदार विकल्प
अगर आप माइलेज के साथ-साथ सेफ्टी को भी प्राथमिकता देते हैं, तो Tata Tiago CNG एक शानदार विकल्प है। करीब 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जो इसे इस बजट में सबसे सुरक्षित CNG कारों में शामिल करती है। इसका 1.2 लीटर इंजन बेहतर पावर देता है और माइलेज भी संतुलित रहता है। Tiago उन ग्राहकों को पसंद आती है, जो सस्ती होने के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं।
Maruti Wagon R CNG और Maruti Celerio CNG
वहीं Maruti Wagon R CNG अपने टॉल-बॉय डिजाइन और शानदार माइलेज की वजह से हमेशा डिमांड में रहती है। करीब 5.89 लाख रुपये से शुरू होने वाली यह कार लगभग 34 km/kg तक का माइलेज देती है। ज्यादा हेडरूम, आसान एंट्री-एग्जिट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे फैमिली यूज के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है Maruti Celerio CNG। लगभग 5.98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह कार करीब 34.4 km/kg का माइलेज देती है, जो इसे भारत की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट CNG कारों में शामिल करता है। अच्छे बूट स्पेस, मॉडर्न फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट इसे बजट में बेस्ट वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
कुल मिलाकर, अगर आप कम बजट में ज्यादा माइलेज, कम खर्च और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ये पांचों CNG कारें आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं। सही चुनाव आपकी जरूरत, ड्राइविंग पैटर्न और सेफ्टी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

