Advertisement Carousel
Auto News

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1,100 km तक रेंज और 7-सीटर के साथ मचा धमाल; जानें कीमत और फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV Launched: Making Waves with a Range of Up to 1,100 km and 7-Seater Capacity; Check Price and Features.

द लोकतंत्र/ ऑटो : MG Motor ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत के मास-मार्केट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पहली Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) है। अब तक प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक मुख्य रूप से BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कारों तक सीमित रही है, लेकिन MG ने इसे आम कार खरीदारों तक पहुंचाने की कोशिश की है।

नई Hector Tomahawk PHEV को दो वेरिएंट- Exclusive और Essence में पेश किया गया है। दोनों वेरिएंट केवल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं। Exclusive वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 25.69 लाख रुपये है। वहीं, Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प चुनने पर इसकी शुरुआती कीमत करीब 21.79 लाख रुपये हो जाती है। हालांकि, BaaS प्लान में बैटरी इस्तेमाल के लिए करीब 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त रनिंग कॉस्ट देनी होगी।

टॉप वेरिएंट Essence की एक्स-शोरूम कीमत करीब 27.79 लाख रुपये है और इसमें BaaS का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसलिए कम शुरुआती कीमत चाहने वाले खरीदारों के लिए BaaS विकल्प आकर्षक हो सकता है, जबकि ज्यादा ड्राइविंग करने वालों को कुल रनिंग कॉस्ट का हिसाब लगाकर फैसला करना होगा।

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी, 115 km से ज्यादा EV रेंज

MG Hector Tomahawk PHEV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 20.5kWh बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। कार केवल बैटरी पावर पर 115 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। वहीं पेट्रोल टैंक और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ इसकी संयुक्त रेंज करीब 1,100 किलोमीटर तक बताई गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 25kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, 20.5kWh बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक करीब 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

केबिन में ब्लैक और बरगंडी थीम दी गई है। कंपनी ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए AC के लिए फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए हैं। SUV में तीन रो वाली 7-सीटर सीटिंग मिलती है। तीनों रो इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 192 लीटर है, जबकि तीसरी रो फोल्ड करने पर यह बढ़कर 528 लीटर हो जाता है। सेफ्टी के लिहाज से SUV में 6 एयरबैग, Level-2 ADAS, 360-डिग्री HD कैमरा और Electronic Stability Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन में बड़ी ब्लैक ग्रिल और अलग टेललैंप्स इसे Hector EV से अलग पहचान देते हैं।

यह भी पढ़ें – Sonia Gandhi की किताब पर विवाद, ‘Belonging’ को लेकर कांग्रेस और पेंगुइन में क्यों छिड़ी बहस?

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Mahindra XUV 7XO Launched: A premium avatar of the XUV700, a future-ready SUV with a triple screen display.
Auto News National

Mahindra XUV 7XO लॉन्च: XUV700 का प्रीमियम अवतार, ट्रिपल स्क्रीन के साथ फ्यूचर-रेडी SUV

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV XUV700 को अब नए
Royal Enfield has increased the prices of the Bullet 350 and Classic 350, shocking Bullet lovers.
Auto News National

Royal Enfield ने Bullet 350 और Classic 350 की कीमतें बढ़ाईं, बुलेट लवर्स को झटका

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की आइकॉनिक मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने अपने ग्राहकों को नया झटका दिया है।