Advertisement Carousel
Crime

Delhi Crime: खेत में 16 साल की लड़की का शव, कुत्ते नोच रहे थे लाश; 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी हिरासत में

Delhi Crime: Body of 16-year-old girl found in a field, being mauled by dogs; 4 accused, including 3 minors, taken into custody.

द लोकतंत्र/नई दिल्ली:Delhi के स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय लड़की की हत्या और कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 सितंबर की सुबह एक खेत में लड़की का बेहद क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती जांच में उसकी पहचान और लिंग तक स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि खेत में आवारा कुत्ते एक शव को नोच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त मिले और एक हाथ भी शरीर से अलग था। जांच में शरीर पर चाकू के कई घाव मिलने की बात सामने आई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

11 सितंबर को हुई थी वारदात

जांच के दौरान Delhi पुलिस को पता चला कि शव 16 वर्षीय लड़की का है। पुलिस को आशंका है कि वारदात 11 सितंबर को हुई और इसके बाद शव को कुशक रोड के पास एक खेत में फेंक दिया गया।Delhi पुलिस के अनुसार, लड़की आरोपियों को जानती थी और वारदात वाले दिन उनके साथ टेंपो में गई थी। परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस का कहना है कि परिवार के मुताबिक, लड़की पहले भी कुछ दिनों के लिए घर से बाहर चली जाती थी।

CCTV कैमरों ने खोला राज

मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के बावजूद Delhi पुलिस ने इलाके और आसपास के रास्तों में लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान वारदात के संभावित समय पर एक टेंपो घटनास्थल के आसपास दिखाई दिया। अंधेरा होने के कारण टेंपो का नंबर साफ नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग CCTV कैमरों के जरिए उसके रूट को ट्रैक किया। 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने संदिग्ध टेंपो को ट्रेस कर उसके चालक से पूछताछ की।

3 नाबालिग समेत 4 आरोपी हिरासत में

जांच के बाद Delhi पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचु के रूप में हुई है। तीन नाबालिगों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो चाकू, कपड़े और टेंपो बरामद किए हैं। मामले में BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े- Prayagraj: सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या