Advertisement Carousel
Lifestyle

Delhi Monsoon Travel Spots: बारिश में झील और झरनों का आनंद लेने के लिए दिल्ली की ये जगहें हैं बेस्ट

द लोकतंत्र: दिल्ली सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों और बाज़ारों के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां के प्राकृतिक नज़ारे भी बारिश के मौसम में खास आकर्षण बन जाते हैं। मॉनसून आते ही हरियाली से भरपूर यह शहर नई ताजगी से जगमगा उठता है। बारिश के मौसम में दिल्ली की कुछ झीलें और झरने ऐसे हैं, जहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ जाकर खूबसूरत लम्हों का आनंद ले सकते हैं।

हौज खास झील, किले और हरियाली के बीच सुकून
हौज खास सिर्फ अपने क्लब और किले के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की शांत झील के लिए भी लोकप्रिय है। बारिश में झील का नज़ारा और भी लुभावना हो जाता है। आप यहां पिकनिक मना सकते हैं या झील किनारे बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं। नज़दीकी मेट्रो स्टेशन हौज खास से ऑटो लेकर आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है।

संजय लेक, प्रकृति प्रेमियों का ठिकाना
नेचर लवर्स के लिए संजय लेक एक बेहतरीन विकल्प है। झील के चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण बारिश में खास अनुभव देते हैं। यहां पिकनिक, बोटिंग और फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक है।

रॉक कैफे, संजय वन, मनाली जैसी फीलिंग
दिल्ली के वसंत कुंज के पास स्थित संजय वन का रॉक कैफे एक ऐसी जगह है जहां आपको पहाड़ी इलाकों जैसी फील मिलती है। यहां एक छोटा सा झरना है जिसके पास बैठकर आप मैगी या चाय का मज़ा ले सकते हैं। क़ुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन यहां का सबसे नज़दीकी स्टॉप है।

बांसेरा पार्क, बांस के जंगल और झील का संगम
यमुना किनारे स्थित बांसेरा पार्क सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बांस की थीम पर बना यह पार्क हरियाली और झील दोनों का खूबसूरत नज़ारा पेश करता है। यहां का शांत वातावरण पिकनिक और फोटोशूट के लिए परफेक्ट है। आईटीओ और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बारिश के मौसम में दिल्ली की ये जगहें न सिर्फ आपको भीड़-भाड़ से दूर ले जाती हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का ऐसा अनुभव देती हैं जो लंबे समय तक याद रहता है।


Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी