Advertisement Carousel
Lifestyle

चंडीगढ़ से सिर्फ 70 किमी दूर है शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन सोलन, वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

द लोकतंत्र: अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं या यहां किसी काम से आने का प्लान बना रहे हैं, तो पास के खूबसूरत हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर करने का बेहतरीन मौका है। चंडीगढ़ से महज 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोलन एक ऐसा ही हिल स्टेशन है, जो प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और ऐतिहासिक स्थलों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

सोलन हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख शहर है जिसे “मशरूम सिटी ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर मशरूम और टमाटर की खेती होती है, इसी वजह से इसे “लाल सोने का शहर” भी कहा जाता है। मार्च से जुलाई तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

सोलन में घूमने की प्रमुख जगहें

शूलिनी माता मंदिर: यह मंदिर शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। यहां हर साल शूलिनी मेले का आयोजन भी होता है।

जटोली शिव मंदिर: सोलन से करीब 7 किमी दूर स्थित यह मंदिर अपनी भव्य और अनोखी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह देश के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में से एक माना जाता है।

डकशाही जेल संग्रहालय: ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक जेल को संग्रहालय में बदल दिया गया है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत रोचक है।

मजाथल वन्यजीव अभयारण्य: सतलुज नदी के किनारे स्थित यह अभयारण्य वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां तेंदुआ, सांभर, लंगूर, चीतल और भालू जैसे जानवर देखे जा सकते हैं।

दरलाघाट और जवाहर पार्क: ये दोनों स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं। झरनों और पहाड़ी नजारों से घिरा यह क्षेत्र फोटोग्राफी और शांति की तलाश करने वालों के लिए परफेक्ट है।

    शॉपिंग और ट्रैवल टिप्स
    सोलन के स्थानीय बाजारों में आप मशरूम उत्पाद, शॉल, ऊनी कपड़े और स्थानीय हस्तशिल्प की शॉपिंग कर सकते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि मानसून के दौरान यहां भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

    अगर आप शहरी भीड़-भाड़ से दूर एक शांत, सुंदर और ऐतिहासिक हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो सोलन आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है। प्राकृतिक नजारों के साथ यहां के धार्मिक स्थल और बाजार आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

    Uma Pathak

    Uma Pathak

    About Author

    उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may also like

    This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
    Lifestyle

    आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

    द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
    Pyramid Walking
    Lifestyle

    Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

    द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी