द लोकतंत्र : अगर आप अपनी बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, लेकिन रोज देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो कैक्टस के पौधे आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये पौधे न केवल लंबे समय तक हरे रहते हैं, बल्कि इनकी अनोखी डिजाइन आपकी बालकनी को एक खूबसूरत और रस्टिक (Rustic) लुक भी दे सकती है। कैक्टस को कम पानी और तेज धूप पसंद होती है, जो उन्हें भारतीय बालकनियों के लिए परफेक्ट बनाता है।
ऐसे में, चलिए आज हम आपको ऐसे 7 बेहतरीन इंडोर कैक्टस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर या बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं।
1. बनी ईयर कैक्टस (Bunny Ear Cactus)
पहचान: इस कैक्टस के छोटे-छोटे पौधे खरगोश के कान जैसे दिखते हैं। इसके दो गोल पैड होते हैं, जो ऊपर की ओर बढ़ते हैं।
देखभाल: यह धूप और सूखे माहौल में अच्छी तरह बढ़ता है। इसे बालकनी की धूप वाली जगह पर रखें और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में लगाएं।
टिप्स: ध्यान रखें कि इसके छोटे कांटे चुभ सकते हैं, इसलिए संभालकर रखें।
2. स्टार कैक्टस या सैंड डॉलर कैक्टस (Star Cactus/Sand Dollar Cactus)
पहचान: यह एक गोलाकार और सफेद धब्बों वाला छोटा पौधा है, जो गमलों के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसकी तारा जैसी डिजाइन इसे अलग लुक देती है।
देखभाल: इसे तेज रोशनी और सूखी मिट्टी पसंद होती है।
लुक्स: यह पौधा आपकी बालकनी को एकदम खूबसूरत और अलग लुक देगा।
3. लेडी फिंगर कैक्टस (Lady Finger Cactus)
पहचान: इस कैक्टस की पतली, उंगली जैसी डंडिया सुनहरे कांटों से ढकी होती है, जो दिखने में आकर्षक लगती हैं।
देखभाल: यह एक छोटा और आसान देखभाल वाला पौधा माना जाता है। इसे सुबह की धूप और हल्की मिट्टी चाहिए होती है।
परफेक्ट फॉर बिगिनर्स: अगर आप पहली बार पौधे लगा रहे हैं, तो यह आपकी बालकनी के लिए एक परफेक्ट और आसान पौधा होगा।
4. मून कैक्टस (Moon Cactus)
पहचान: यह कैक्टस अपने चमकीले लाल, गुलाबी या पीले रंग के ऊपरी हिस्सों की वजह से बहुत फेमस है। इसका ऊपरी रंगीन हिस्सा दूसरे कैक्टस पर ग्राफ्ट किया जाता है।
देखभाल: यह पौधा छोटा और बालकनी के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसे तेज रोशनी पसंद होती है और पानी तभी दिया जाता है, जब इसकी मिट्टी पूरी तरह सूख जाए।
5. प्रिक्ली पीयर कैक्टस (Prickly Pear Cactus)
पहचान: इस पौधे की चौड़ी, चपटी पत्तियां इसे एक क्लासिक और डेजर्ट लुक देती है।
देखभाल: यह तेज धूप में भी आसानी से पनपता है और कम पानी में भी जीवित रहता है। इस पौधे की छोटे आकार वाली प्रजातियां गमले में आसानी से बढ़ती हैं, जो आपकी बालकनी को रस्टिक टच दे सकती है।
6. बिशप्स कैप कैक्टस (Bishop’s Cap Cactus)
पहचान: यह एक तारा जैसी डिजाइन वाला कैक्टस होता है, जो सबसे खास बात यह है कि बिना नुकीले कांटों के आता है। इससे इसे संभालना बहुत आसान माना जाता है।
देखभाल: यह कैक्टस तेज रोशनी में बेहतर तरीके से ग्रो करता है और रेतीली सूखी मिट्टी में भी आसानी से खिल जाता है। यह आपकी बालकनी के लिए एक सुरक्षित और सुंदर पौधा हो सकता है।
7. फेयरी कैसल कैक्टस (Fairy Castle Cactus)
पहचान: इस कैक्टस की ऊंची टावर जैसी डंडिया छोटे किलों जैसी दिखती हैं, इसीलिए इसका नाम ‘फेयरी कैसल’ है।
देखभाल: यह पौधा सीधा बढ़ता है और बालकनी के कोनों या ऊंचे गमलों में बहुत आकर्षक लुक देता है। इसे भी तेज रोशनी और गर्म एनवायरमेंट पसंद होता है।
कैक्टस न केवल कम रखरखाव वाले होते हैं, बल्कि वे हवा को शुद्ध करने में भी मदद करते हैं, जिससे वे आपकी बालकनी या घर के अंदर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाते हैं।

