Advertisement Carousel
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

Pyramid Walking

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी चुनौती बना दिया है। ऐसे में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। हालांकि, सभी लोग जिम या कठिन एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए वॉकिंग यानी चलना सबसे सरल और असरदार तरीका है।

लेकिन अगर आप पेट की चर्बी और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जल्दी और प्रभावी तरीके से कम करना चाहते हैं, तो आपको सामान्य वॉक की बजाय पिरामिड वॉकिंग अपनानी चाहिए। यह एक खास तरह की इंटरवल वॉकिंग तकनीक है, जो तेजी से फैट बर्न करने में मदद करती है।

क्या है पिरामिड वॉकिंग?
पिरामिड वॉकिंग एक विशेष प्रकार की वॉकिंग तकनीक है जिसमें चलने की गति को धीरे-धीरे बढ़ाया और फिर घटाया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया पिरामिड के आकार जैसी होती है। शुरुआत में 2 मिनट धीमी चाल से वॉक की जाती है, फिर हर 2 मिनट में स्पीड थोड़ी और तेज की जाती है।

मिड-पॉइंट पर पहुंचकर वॉक की गति सबसे तेज होती है, इसके बाद हर 2 मिनट में स्पीड को धीरे-धीरे कम किया जाता है। अंत में फिर से 2 मिनट की धीमी चाल से वॉक को समाप्त किया जाता है।

यह पूरा वॉकिंग सेशन करीब 20 से 25 मिनट का होता है, जिसमें 5 मिनट का वॉर्मअप और 5 मिनट की स्ट्रेचिंग भी शामिल होती है। यह वॉकिंग तकनीक वजन घटाने, स्टैमिना बढ़ाने और कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ सुधारने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

पिरामिड वॉकिंग के फायदे क्या हैं?

ज्यादा कैलोरी होती है बर्न : लगातार स्पीड बदलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और सामान्य वॉक की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न होती है।

जोड़ों पर कम दबाव : यह एक्सरसाइज घुटनों पर कम दबाव डालती है, इसलिए बुजुर्ग या ओवरवेट लोग भी इसे कर सकते हैं।

स्टैमिना और एंड्यूरेंस बढ़ती है : इससे सांसों की गति नियंत्रित होती है और फेफड़ों की क्षमता भी बेहतर होपिरामिड वॉकिंग के फायदे क्या हैं?

दिल के लिए फायदेमंद : स्पीड बढ़ने से हार्ट रेट तेज होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन और कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है।

मसल्स को करता है टोन : तेज और धीमी चाल के कॉम्बिनेशन से जांघ, कमर और पैरों की मसल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं।

पिरामिड वॉक के साथ डाइट टिप्स
अगर आप पिरामिड वॉकिंग के ज़रिए वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो साथ में सही डाइट अपनाना भी बेहद ज़रूरी है। सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीने से दिन की शुरुआत डिटॉक्स के साथ होती है, जिससे मेटाबॉलिज़्म एक्टिव होता है।

वॉकिंग सेशन के बाद हल्का और हेल्दी स्नैक जैसे भुना चना, फल या स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को एनर्जी मिले और मसल रिकवरी हो सके। पूरे दिन में कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी ज़रूर पिएं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहे।

रात का खाना शाम 7 बजे तक लेने की कोशिश करें और भोजन हल्का रखें। साथ ही मीठे, तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें, ताकि वजन घटाने की प्रक्रिया में बाधा न आए और पिरामिड वॉकिंग का पूरा लाभ मिल सके।

पिरामिड वॉकिंग, सामान्य वॉक से कहीं अधिक असरदार और आसान है। इसे कोई भी व्यक्ति बिना किसी खास इक्विपमेंट के घर या पार्क में कर सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं लेकिन जिम नहीं जा सकते, तो पिरामिड वॉकिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक समझदारी भरा कदम होगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य स्वास्थ्य संबंधित सुझावों पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
From cold and cough to heart health, an Ayurvedic Immunity Booster can do wonders
Lifestyle

सर्दी-खांसी से लेकर दिल की सेहत तक, एक Ayurvedic Immunity Booster कर सकता है कमाल

द लोकतंत्र / हेल्थ डेस्क :  शहद और दालचीनी ये दो सामान्य सी लगने वाली चीजें, भारतीय रसोई के साथ-साथ