Advertisement Carousel
Lifestyle

Sprouted Moong Dal: क्या रोज स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय और सही तरीका

The loktnatra

द लोकतंत्र : भारतीय रसोई में मूंग की दाल को एक ‘सुपरफूड’ का दर्जा दिया गया है। यह पचने में हल्की होती है और पोषक तत्वों से भरपूर। आजकल सोशल मीडिया और फिटनेस वीडियो के प्रभाव में आकर लोग मूंग दाल के स्प्राउट्स (अंकुरित मूंग) को अपनी डाइट का अहम हिस्सा बना चुके हैं। वजन घटाना हो या मांसपेशियों को मजबूत करना, हर कोई स्प्राउट्स खाने की सलाह देता है।

लेकिन क्या वाकई सेहत का खजाना मानी जाने वाली इस दाल को रोजाना खाना चाहिए? क्या इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए जानते हैं देश की जानी-मानी डाइटिशियन से।

मूंग दाल में छिपे हैं कौन से गुण?

मूंग की दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन जरिया है। इसमें कार्ब्स, फाइबर और हेल्दी फैट के साथ-साथ विटामिन B1, B2, B3 और B9 (फोलेट) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मिनरल्स की बात करें तो यह आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम का भंडार है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

क्या इसे रोजाना खाना सही है? (एक्सपर्ट की राय)

सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा के अनुसार, मूंग के स्प्राउट्स को सेहत के मामले में 10 में से 10 नंबर दिए जा सकते हैं। लेकिन, हर किसी के लिए इसे रोजाना खाना ठीक नहीं है:

  • किन्हें बचना चाहिए: अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे बिल्कुल न खाएं। हाई प्रोटीन होने के कारण यह जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है।
  • पाचन की समस्या: जिन्हें गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उन्हें कच्चे स्प्राउट्स के बजाय इन्हें हल्का उबालकर खाना चाहिए।
  • मात्रा: एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना करीब 100 ग्राम स्प्राउट्स खा सकता है। बेहतर नतीजों के लिए इसमें नींबू और खीरा जरूर मिलाएं, क्योंकि विटामिन C प्रोटीन को सोखने (Absorb) में मदद करता है।

स्प्राउट्स खाने का सही समय और तरीका

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन पायल शर्मा बताती हैं कि स्प्राउट्स खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का नाश्ता है। सुबह के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे दाल में मौजूद प्रोटीन शरीर को पूरी तरह मिल पाता है। सुबह खाने के बाद दिनभर की एक्टिविटी से इसे पचाना भी आसान हो जाता है।

सिर्फ मूंग पर न रहें निर्भर

डाइटिशियन गीतिका कहती हैं कि प्रोटीन के लिए सिर्फ मूंग दाल पर ही निर्भर न रहें। आप अपनी डाइट में बदलाव लाते रहें। बेसन, पनीर, टोफू और सोयाबीन भी अच्छे विकल्प हैं। जो लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं, उनके लिए अंडे और चिकन प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं।

मूंग दाल के स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहतरीन हैं, बशर्ते आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें। अगर आपको कोई मेडिकल प्रॉब्लम है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। संतुलित मात्रा और सही समय ही इसे आपके लिए सुपरफूड बनाएगा।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी